स्कूल शिक्षा बोर्ड का बड़ा फैसला, शिक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए एफए-1, एफए-2 और प्री-बोर्ड परीक्षाएं होगी शुरू 

हिमाचल शिक्षा बोर्ड का बड़ा बदलाव

स्कूल शिक्षा बोर्ड का बड़ा फैसला, शिक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए एफए-1, एफए-2 और प्री-बोर्ड परीक्षाएं होगी शुरू 

एचपीबोस (HPBOSE) आगामी सत्र से कक्षा 9वीं-12वीं के लिए एफए (FA) और प्री-बोर्ड परीक्षाएं शुरू करेगा। एनईपी 2020 के तहत यह पहल छात्रों को जेईई (JEE) और नीट (NEET) जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करेगी।

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (एचपीबोस) के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने गुरुवार को कहा कि बोर्ड राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत आने वाले अकादमिक सत्र से क्लास नौंवी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिये एफए-1, एफए-2 (फॉर्मेटिव असेसमेंट) और प्री-बोर्ड परीक्षाएं शुरू करेगा। इसका मकसद शिक्षा प्रणाली को मजबूत करना और विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिये तैयार करना है। 

राजेश शर्मा ने कहा कि नयी प्रणाली राज्य के सभी स्कूलों में एक समान पाठ्यक्रम लागू करेगी और जेईई, नीट एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिये फायदेमंद साबित होगी। उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रम को बांटने और व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के सुझावों पर चर्चा करने के लिये बोर्ड मुख्यालय में सभी विषयों के विशेषज्ञों की एक कार्यशाला आयोजित की गयी थी। 

उन्होंने कहा कि यह पहल उन विद्यार्थियों के लिये खास तौर पर मददगार होगी जो महंगे संस्थानों में कोचिंग का खर्च नहीं उठा सकते। 

 

Read More पीएम ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक : करीब 2 घंटे चली बैठक में पश्चिम एशिया में जंग से उपजे हालात पर चर्चा, कहा- सभी राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर करें काम

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनाल्ड ट्रंप के 'पाषाण युग' धमकी के बाद ईरानी आर्मी चीफ का ऐलान: अगर अमेरिका ने जमीनी हमला किया तो कोई जिंदा नहीं बचेगा डोनाल्ड ट्रंप के 'पाषाण युग' धमकी के बाद ईरानी आर्मी चीफ का ऐलान: अगर अमेरिका ने जमीनी हमला किया तो कोई जिंदा नहीं बचेगा
ईरान ने अमेरिकी जमीनी हमले की स्थिति में "कोई जीवित नहीं बचेगा" की भयानक चेतावनी दी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप...
भारत बदलती वैश्विक व्यवस्थाओं के बीच तेजी से कर रहा प्रगति :शासन प्रणाली को निरंतर अद्यतन करने की जरुरत, मोदीने कहा-प्रशासन का मूल मंत्र "नागरिक देवो भव"
साइबर थाना म्यूल अकाउंट खरीद-फरोख्त करने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 6 माह से फरार दो आरोपी गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : अमित शाह की मौजूदगी में भवानीपुर से शुवेंदु अधिकारी ने किया नामांकन, टीएमसी पर लगाया भ्रष्टाचार, सिंडिकेट राज और बढ़ती घुसपैठ का आरोप
जयपुर में पेयजल समस्या पर विपक्ष का हमला : नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार पर साधा निशाना, कहा-  जयपुर में लोग सीवरेज का पानी पीने को मजबूर
जयपुर में अवैध एलपीजी रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई : दो आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला  
अफगानिस्तान में कुदरत का कहर : मृतकों की संख्या बढ़कर 48 हुई, 73 लोग घायल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट