विधानसभा अध्यक्ष ने विद्यार्थियों से किया संवाद, शिक्षा और अनुशासन के साथ राष्ट्र प्रथम की भावना अपनाने का दिया संदेश

ज्ञान को शक्ति, चरित्र को पहचान और कर्म को राष्ट्र की प्रगति का आधार बनाएं : देवनानी

विधानसभा अध्यक्ष ने विद्यार्थियों से किया संवाद, शिक्षा और अनुशासन के साथ राष्ट्र प्रथम की भावना अपनाने का दिया संदेश
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि विद्यार्थी अपने ज्ञान को शक्ति, चरित्र को पहचान और कर्म को राष्ट्र की प्रगति का आधार बनाएं। विद्यार्थी जीवन भविष्य की नींव रखने का महत्वपूर्ण समय।

जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि विद्यार्थी अपने ज्ञान को शक्ति, चरित्र को पहचान और कर्म को राष्ट्र की प्रगति का आधार बनाएं। विद्यार्थी जीवन भविष्य की नींव रखने का महत्वपूर्ण समय है। इस दौरान अर्जित ज्ञान, संस्कार और अनुशासन ही जीवन की दिशा तय करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से बड़े लक्ष्य निर्धारित कर कठिन परिश्रम करने और राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

देवनानी विधानसभा जन-दर्शन कार्यक्रम के तहत अजमेर के सतगुरु इंटरनेशनल स्कूल से आए विद्यार्थियों से संवाद कर रहे थे। विद्यालय के कक्षा 9 से 12वीं तक के 56 छात्र-छात्राओं ने विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विधानसभा सदन, भवन और राजनीतिक आख्यान संग्रहालय का अवलोकन किया तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था, विधायी प्रक्रिया और संसदीय परंपराओं की जानकारी प्राप्त की।

शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी :

विधानसभा अध्यक्ष ने विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई, रुचियों और खेलकूद सहित अन्य गतिविधियों के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि जीवन में निरंतर सीखने, लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और प्रत्येक अवसर का सदुपयोग करने की आदत सफलता की राह आसान बनाती है। विद्यार्थियों को ज्ञान बढ़ाने के साथ अपने व्यक्तित्व में संस्कार, अनुशासन और कर्तव्यबोध विकसित करना चाहिए, ताकि वे समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर ढंग से निर्वहन कर सकें।

Read More इंटरनेशनल मार्केट की तेजी का असर : फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी, जानें क्या है भाव  

जागरूक नागरिकों से मजबूत होगा लोकतंत्र :

Read More रीको की लीज डीड अब ऑनलाइन : ई-लीज से घर बैठे होगा निष्पादन, उद्यमियों को मिलेगी राहत

देवनानी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती जागरूक, जिम्मेदार और कर्तव्यनिष्ठ नागरिकों पर निर्भर करती है। विधानसभा भ्रमण विद्यार्थियों के लिए लोकतांत्रिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली को करीब से समझने का अवसर है। राजनीतिक आख्यान संग्रहालय के अवलोकन से विद्यार्थियों ने राजस्थान की राजनीतिक और लोकतांत्रिक यात्रा के विभिन्न पहलुओं को भी जाना।

Read More कृषि विभाग के 165 अधिकारियों-कर्मचारियों को पदोन्नति, वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षकों के भी खुले रास्ते

विद्यार्थियों ने इस भ्रमण को ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायी बताते हुए विधानसभा अध्यक्ष का आभार जताया। विद्यालय के निदेशक राजा डी. थारवानी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर देवनानी का अभिवादन किया और विद्यार्थियों को विधानसभा देखने का अवसर प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया। भ्रमण के दौरान विद्यालय के शिक्षक भी मौजूद रहे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली में एनएसयूआई का प्रदर्शन : जाखड़ समेत कार्यकर्ता हिरासत में, कथित 'वोट चोरी' के मुद्दे पर चुनाव आयोग से जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग दिल्ली में एनएसयूआई का प्रदर्शन : जाखड़ समेत कार्यकर्ता हिरासत में, कथित 'वोट चोरी' के मुद्दे पर चुनाव आयोग से जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर एनएसयूआई ने मंगलवार को राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के...
विधानसभा अध्यक्ष ने विद्यार्थियों से किया संवाद, शिक्षा और अनुशासन के साथ राष्ट्र प्रथम की भावना अपनाने का दिया संदेश
मानहानि मामला : राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि की कार्यवाही पर लगी रोक
UPI MDR शुल्क स्थगित होने से त्यौहारी सीजन में चमकेगा व्यापार, आशीष सराफ ने कहा-  'सरकार का यह कदम सराहनीय'
कैट की बड़ी जीत : 15 अक्टूबर से लगने वाला UPI शुल्क अब दिवाली तक स्थगित, सुरेश पाटोदिया ने जताया आभार
यूपीआई भुगतान पर नहीं लगेगा कोई शुल्क : एमडीआर को दीवाली तक टाला, त्योहारी मौसम को देखते हुए निर्णय
रूस ने यूक्रेन के आपूर्ति रोबोटों को किया नष्ट : हमलावर ड्रोन को नष्ट करने से दुश्मन की निगरानी करने की क्षमता होगी सीमित