राजस्थान विद्युत निगम में जेईएन भर्ती परीक्षा 29-30 नवंबर को, 869 पदों के लिए 12 जिलों में होगी परीक्षा
इलेक्ट्रिकल के 727, मैकेनिकल के 110 और सिविल के 32 पद शामिल
जयपुर। राजस्थान के पांचों विद्युत निगमों में कनिष्ठ अभियंता-प्रथम के 869 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन प्रतियोगी परीक्षा 29 और 30 नवंबर को 12 जिलों में होगी। इनमें इलेक्ट्रिकल के 727, मैकेनिकल के 110 और सिविल के 32 पद शामिल हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को 19 नवंबर को एसएमएस और ई-मेल के जरिए परीक्षा की तारीख, समय और परीक्षा केंद्र वाले जिले की जानकारी दी गई है।
परीक्षा केंद्र का नाम, गूगल लिंक और अन्य विस्तृत जानकारी 25 नवंबर को जारी की जाएगी। इसके बाद अभ्यर्थी पांचों विद्युत निगमों की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। वहीं, कनिष्ठ सहायक/वाणिज्यिक सहायक-द्वितीय के 765 पदों की परीक्षा के लिए तारीख, समय और शहर की सूचना 25 नवंबर को जारी होगी। कनिष्ठ लेखाकार के 371 पदों की जानकारी 1 जनवरी को जारी की जाएगी। परीक्षा केंद्रों की जानकारी दो चरणों में जारी कर अतिरिक्त गोपनीयता बरती जा रही है।

Comment List