जिला प्रमुख की कुर्सी के लिए सूरा-गुर्जर आमने-सामने, कांग्रेस का बहुमत फिर भी मुकाबला रोचक 

दोनों प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला होने की संभावना

जिला प्रमुख की कुर्सी के लिए सूरा-गुर्जर आमने-सामने, कांग्रेस का बहुमत फिर भी मुकाबला रोचक 
जयपुर जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस के यशवीर सिंह सूरा और भाजपा के राजेश गुर्जर ने नामांकन दाखिल किया है। जिला परिषद के 57 सदस्यों में कांग्रेस के 42, भाजपा के 13 और आरएलपी के दो सदस्य हैं। संख्या बल में कांग्रेस का पलड़ा भारी है।

जयपुर। जयपुर जिला प्रमुख के चुनाव में सियासी मुकाबले की तस्वीर लगभग साफ हो गई। जिला प्रमुख पद के लिए कांग्रेस की ओर से यशवीर सिंह सूरा और भाजपा की ओर से राजेश गुर्जर ने नामांकन दाखिल किया है। ऐसे में, दोनों प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला होने की संभावना है। हालांकि, नाम वापसी का समय सुबह 11:30 बजे तक निर्धारित होने के कारण अंतिम स्थिति इसके बाद ही स्पष्ट होगी। जिला परिषद में कुल 57 सदस्यों का बोर्ड है। इसमें कांग्रेस के पास 42 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत है, जबकि भाजपा के 13 और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के दो सदस्य हैं।

संख्या बल के लिहाज से कांग्रेस की स्थिति मजबूत नजर आ रही है। इसके बावजूद भाजपा ने प्रत्याशी उतारकर चुनाव को दिलचस्प बना दिया है। अब सभी की निगाहें नाम वापसी की प्रक्रिया और मतदान पर टिकी हैं। यदि दोनों प्रत्याशी मैदान में बने रहते हैं तो जिला प्रमुख पद के लिए सूरा और गुर्जर के बीच सीधा मुकाबला होगा। कांग्रेस अपने स्पष्ट बहुमत के आधार पर जीत को लेकर आश्वस्त है, वहीं भाजपा भी चुनाव में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की तैयारी में है।

Post Comment

Comment List

Latest News

जिला प्रमुख की कुर्सी के लिए सूरा-गुर्जर आमने-सामने, कांग्रेस का बहुमत फिर भी मुकाबला रोचक  जिला प्रमुख की कुर्सी के लिए सूरा-गुर्जर आमने-सामने, कांग्रेस का बहुमत फिर भी मुकाबला रोचक 
जयपुर जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस के यशवीर सिंह सूरा और भाजपा के राजेश गुर्जर ने नामांकन दाखिल किया है।...
राजस्थान विद्युत निगम में जेईएन भर्ती परीक्षा 29-30 नवंबर को, 869 पदों के लिए 12 जिलों में होगी परीक्षा
रियाद में हमला, 2 भारतीय घायल; भारत ने कहा- तुरंत बंद हों हमले
ग्रामीण सत्ता के लिए बाड़ाबंदी का घमासान, कहीं नेपाल तो कहीं हिमाचल पहुंचे सदस्य
एयरपोर्ट की सामाजिक पहल से तीन हजार लोगों को मिली नई रोशनी, 2300 को बांटे चश्मे
पट्टों की जांच के बाद ही होगी न्यू सांगानेर रोड पर कार्रवाई, यूडीएच मंत्री खर्रा ने जेडीए और नगर निगम अधिकारियों से ली जानकारी
चीन ने अंतरिक्ष में रचा नया इतिहास, पाकिस्तानी नागरिक को भेजा तियांगोंग स्टेशन