चतुर्थ चरण के मतदान के लिए मतदान दल रवाना, 446 केंद्रों पर होगी वोटिंग 

निर्वाचन संबंधी दिशा-निर्देशों का प्रशिक्षण 

चतुर्थ चरण के मतदान के लिए मतदान दल रवाना, 446 केंद्रों पर होगी वोटिंग 
पंचायतीराज आम चुनाव के चतुर्थ चरण के मतदान के लिए जयपुर जिले में मतदान दल अंतिम प्रशिक्षण के बाद श्री भवानी निकेतन कॉलेज ऑफ फार्मेसी परिसर से रवाना हुए। मतदान दलों को ईवीएम संचालन, मतदान प्रक्रिया, बैलेट पेपर और निर्वाचन संबंधी दिशा-निर्देशों का प्रशिक्षण दिया गया।

जयपुर। पंचायतीराज आम चुनाव के चतुर्थ चरण के मतदान के लिए जयपुर जिले में मतदान दल अंतिम प्रशिक्षण के बाद श्री भवानी निकेतन कॉलेज ऑफ फार्मेसी परिसर से रवाना हुए। मतदान दलों को ईवीएम संचालन, मतदान प्रक्रिया, बैलेट पेपर और निर्वाचन संबंधी दिशा-निर्देशों का प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद उन्हें निर्वाचन सामग्री के साथ संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। चतुर्थ चरण में जयपुर जिले की बस्सी, तूंगा, जमवारामगढ़ और आंधी पंचायत समितियों में चुनाव होंगे। कुल 140 ग्राम पंचायतों के 446 मतदान केंद्रों पर मतदान कराया जाएगा। इनमें बस्सी के 145, तूंगा के 74, जमवारामगढ़ के 129 और आंधी के 98 मतदान केंद्र शामिल हैं।

जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए 14 नवंबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। पंच-सरपंच पदों के लिए 15 नवंबर को नामांकन प्रक्रिया के बाद 16 नवंबर को मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्ति के बाद संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मतगणना होगी। उपसरपंच का चुनाव 17 नवंबर को होगा, जबकि जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों की सभी चरणों की मतगणना 20 नवंबर को होगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

जलदाय विभाग की लापरवाही पर सवाल, बिना सूचना पानी बंद होने से लोग परेशान जलदाय विभाग की लापरवाही पर सवाल, बिना सूचना पानी बंद होने से लोग परेशान
राजधानी जयपुर में शुक्रवार को बिना पूर्व सूचना पेयजल सप्लाई बाधित रहने से हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना...
विकसित राजस्थान और विकसित भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री
राहुल गांधी की हिम्मत कैसे हुई? तेलंगाना के मुद्दों पर केटीआर ने कांग्रेस को घेरा
शुरुआती कारोबार में रुपये की 7 पैसे की बढ़त, डॉलर के मुकाबले 94.05 के स्तर पर खुला
कृषि भूमि के गैर-कृषि उपयोग का रास्ता साफ, सरकार ने लागू किए नए नियम 
वायदा बाजार की नरमी का असर : सोना और चांदी में रिकॉर्ड गिरावट, जानें क्या है भाव  
अब गोवा जाना होगा और भी आसान! PM Modi आज करेंगे भारत की सबसे लंबी अवधि वाली "वंदे भारत ट्रेन" का उद्घाटन, जानें क्या होगा रूट?