80वें स्वतंत्रता दिवस पर देवनानी ने किया विधानसभा में ध्वजारोहण, कहा राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा प्रत्येक नागरिक का दायित्व

प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

80वें स्वतंत्रता दिवस पर देवनानी ने किया विधानसभा में ध्वजारोहण, कहा राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा प्रत्येक नागरिक का दायित्व
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधानसभा भवन में ध्वजारोहण किया। उन्होंने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए अमर बलिदानियों के त्याग को याद किया। देवनानी ने नागरिकों से संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करते हुए आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शनिवार को प्रातः विधानसभा भवन में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव और आत्मसम्मान का पर्व है। यह अवसर उन अमर बलिदानियों के त्याग, संघर्ष और अदम्य साहस का स्मरण कराता है, जिनके बलिदान से देश को स्वतंत्रता प्राप्त हुई। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्श और उनका राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव हमें प्रेरणा देते रहेंगे। 

देवनानी ने कहा कि स्वतंत्रता के साथ प्रत्येक नागरिक के राष्ट्र के प्रति दायित्व भी जुड़े हैं। राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने कहा कि संविधान की भावना, लोकतांत्रिक परंपराओं और राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्ध रहते हुए हमें देश की प्रगति में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में हमें अमर बलिदानिर्या के सपनों के भारत के निर्माण, आत्मनिर्भरता और विकास को गति देने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करते हुए राष्ट्र की प्रगति और सशक्त भारत के निर्माण में योगदान दें।

Post Comment

Comment List

Latest News

राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...
एसएमएस में HLA-मिसमैच और ABO-मिसमैच के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल, बीमारी बढ़ने के बाद लिम्फॉइड ब्लास्ट फेज में पहुंच गया था मरीज
झालावाड़ में धरती में कंपन से दहशत, घरों से बाहर निकले ग्रामीण
आरपीएफ के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’के तहत वर्ष 2026 में अब तक 414 बच्चों की मदद, 3 दिन में 9 बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों से मिलाया
महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट : सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर, सैलजा ने कहा- लोग जरूरी खर्चों में कटौती करने को मजबूर
जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरा दिया!’ हार के बाद भाजपा प्रत्याशी का पोस्ट से सियासी वार
कमल के गढ़ में ‘कांटा’! 17 की जमानत जब्त, 19 वार्डों में भाजपा तीसरे पायदान पर