निकाय चुनाव से ठीक पहले अजमेर भाजपा में सियासी भूचाल! पूर्व मेयर धर्मेंद्र गहलोत ने छोड़ी पार्टी, विधानसभा अध्यक्ष देवनानी पर लगाए गंभीर आरोप
अजमेर से जयपुर तक हड़कंप
राजस्थान निकाय चुनाव से ठीक पहले अजमेर भाजपा में अंदरूनी खींचतान तेज हो गई है। पूर्व महापौर धर्मेंद्र गहलोत ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और नागौर जिला चुनाव प्रभारी पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सीधे विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के खिलाफ मोर्चा खोला है, जिससे अजमेर से जयपुर तक हड़कंप मच गया है।
अजमेर। आगामी निकाय चुनाव को लेकर बिछ रही राजनीतिक बिसात के बीच राजस्थान में अजमेर भाजपा की अंदरूनी खींचतान एक बार फिर सार्वजनिक रूप से भड़क उठी है। पार्टी के पूर्व महापौर धर्मेंद्र गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता के साथ-साथ हाल ही में मिले नागौर जिला चुनाव प्रभारी के पद से इस्तीफे का ऐलान कर दिया है।
धर्मेंद्र गहलोत ने अपने इस्तीफे और तीखे बयानों के जरिए सीधे तौर पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, जिससे अजमेर से लेकर जयपुर तक प्रदेश की राजनीति में हड़कंप मच गया है। यह राजनीतिक धमाका निकाय चुनाव के ठीक मुहाने पर हुआ है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
21 Aug 2026 19:02:26
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग ने सीवर हादसों के 1223 पीड़ित परिवारों को 30-30 लाख रुपये की मुआवजा राशि उपलब्ध कराई...

Comment List