अजमेर में संभाग स्तरीय वन मेले का आयोजन, सरकार के निर्देश पर वन विभाग की पहल

देवनानी ने किया जड़ी-बूटियों और वन संपदा के संरक्षण का आह्वान

अजमेर में संभाग स्तरीय वन मेले का आयोजन, सरकार के निर्देश पर वन विभाग की पहल

अजमेर के महात्मा गांधी स्मृति वन में आयोजित वन मेले का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया। उन्होंने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान पर जोर देते हुए महिलाओं की वन विभाग में बढ़ती भागीदारी को सराहा। मेले में जड़ी-बूटियों के महत्व और पर्यावरण सुरक्षा पर चर्चा की गई, जिसमें बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए।

अजमेर। अजमेर शहर में शास्त्री नगर स्थित महात्मा गांधी स्मृति वन उद्यान में संभांग स्तरीय वन मेले का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दीप प्रज्ज्वलित कर मेले की शुरुआत की। इस दौरान मुख्य वन संरक्षक ख्याति माथुर और डीसीएफ पी. बालामुरूगन ने उनका स्वागत किया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर देवनानी ने वन विभाग में महिला कार्मिकों की बढ़ती भागीदारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सक्रियता से विभाग में नई ऊर्जा और संवेदनशीलता आई है। 

वासुदेव देवनानी ने पीएम मोदी के एक पेड़ मां के नाम और सीएम भजनलाल शर्मा के पौधारोपण अभियान का उल्लेख करते हुए आमजन से वन संपदा को अतिक्रमण से बचाने और प्राचीन संस्कृति के अनुरूप जड़ी-बूटियों के महत्व को समझने का आह्वान किया। कार्यक्रम में डीसीएफ राकेश कुमार शर्मा ने आभार व्यक्त किया, जबकि संचालन सेवानिवृत्त एसीएफ मुकेश कुमार सलवान ने किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश सोनी, राजेश शर्मा सहित संभाग के सभी उप वन संरक्षक और बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कस्तूरबा गांधी की जयंती पर उन्हें महिला सशक्तिकरण की मजबूत नींव और प्रेरणा का प्रतीक...
अशोक गहलोत का भाजपा पर हमला : झांसा देने वालों को माफ नहीं करेगी राजस्थान की जनता, कहा- कांग्रेस की योजनाओं को किया कमजोर
व्यापार राजस्थान सेमिनार शुरू : देशभर के ऑटो मोबाइल डीलर्स हुए शामिल, विशेषज्ञ के साथ हो रहा मंथन
कृषि की पैदावार बढ़ाना और लागत कम करना समय की आवश्यकता : एकीकृत कृषि प्रणाली अपनाएं किसान, शिवराज ने कहा- इंटीग्रेटेड फार्मिंग मॉडल को अपनाने पर 2 लाख की कर सकते है आमदनी
अशोक गहलोत ने किया अखिलेश के बयान का समर्थन : भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- मुखिया दौरों में व्यस्त
राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की 9वीं बैठक : जन विश्वास संशोधन से व्यापार सुगमता को मिलेगा बढ़ावा, छोटे व्यापारियों को राहत
कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला : भू-राजनीतिक परिदृश्य में भारत की रणनीतिक स्थिति पर उठाए सवाल, जयराम बोले- देश ने गंवाया अपने राजनयिक नेतृत्व को साबित करने का अवसर