राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष ने विजयादशमी पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, बोले- विजयादशमी अन्याय पर न्याय और बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व

प्रदेश में शांति, समृद्धि और सामाजिक समरसता की कामना

राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष ने विजयादशमी पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, बोले- विजयादशमी अन्याय पर न्याय और बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व
राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विजयादशमी (20 अक्टूबर) के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने विजयादशमी को असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक बताते हुए सामाजिक समरसता, मर्यादा और सदाचार का संदेश दिया।

जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विजयादशमी (20 अक्टूबर) के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि विजयादशमी अन्याय पर न्याय, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह पर्व मनुष्य को अपने भीतर की बुराइयों को त्यागकर अच्छाइयों को अपनाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि राममय भारत का अर्थ सभी के सुख से जुड़ा राष्ट्र है। भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाते हुए समाज में समरसता और भाईचारा बनाए रखना चाहिए। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि विजयादशमी भारतीय संस्कृति की उस परंपरा का प्रतीक है, जो सत्य और न्याय की विजय का संदेश देती है।

भगवान श्रीराम की रावण पर विजय हमें सिखाती है कि शक्ति और सामर्थ्य की सार्थकता नीति और मर्यादा के पालन में है। उन्होंने अहंकार, क्रोध, लोभ और द्वेष जैसी बुराइयों को त्यागकर सत्य, संयम और सदाचार के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। देवनानी ने कहा कि यह पर्व सामाजिक समरसता, सद्भाव और आपसी सहयोग को मजबूत करने का संकल्प लेने का अवसर है। उन्होंने कामना की कि विजयादशमी प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए तथा राजस्थान प्रगति और खुशहाली के पथ पर आगे बढ़े।

Post Comment

Comment List

Latest News

छुट्टियों में गुलजार हुए जयपुर के पर्यटन स्थल : उमड़े सैलानी, आमेर महल से हवामहल तक पर्यटकों की रौनक छुट्टियों में गुलजार हुए जयपुर के पर्यटन स्थल : उमड़े सैलानी, आमेर महल से हवामहल तक पर्यटकों की रौनक
पर्यटन सीजन और छुट्टियों के चलते गुलाबी नगरी के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर रौनक बढ़ गई है। सोमवार को आमेर...
दिल्ली में ई-रिक्शा पर सख्ती की तैयारी, 2.5 लाख वाहनों की सीमा और बिना पंजीकरण चलने पर जब्ती का प्रस्ताव
दीपावली की मिठास में घुला चुनावी स्वाद, बधाइयों के बहाने वोटरों पर डोरे! पंचायत चुनाव से पहले गांव-गांव सक्रिय हुए दावेदार, सोशल मीडिया पर पोस्टर और संदेशों की बाढ़
रोजाना 2 टीएमसी पानी बर्बाद होने का दावा, किसानों की फसल बचाने के लिए कविता का अल्टीमेटम
विश्व आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण दिवस, 21 अक्टूबर को आयोडीन युक्त नमक के प्रति जागरूकता गतिविधियां होंगी आयोजित
ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण पर जोर,  दिया कुमारी ने आहड़ संग्रहालय का लिया जायजा; ऐतिहासिक धरोहरों को संवारने के दिए निर्देश 
कर्नाटक में स्टिंग ऑपरेशन पर सियासी संग्राम, कुमारस्वामी का अल्टीमेटम- विजयादशमी तक गिरफ्तारी नहीं तो राज्यव्यापी प्रदर्शन