जयपुर में 6 सितंबर को गूंजेगा देशभक्ति संगीत, ‘वन्देमातरम-स्वर राष्ट्र के’ कार्यक्रम में शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया पोस्टर विमोचन
जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में 6 सितंबर को आराधना म्यूजिकल ग्रुप द्वारा “वंदेमातरम – स्वर राष्ट्र के” देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने इस कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया। समारोह में लाइव बैंड, संगीत और नृत्य के जरिए शहीदों को संगीतमय श्रद्धांजलि दी जाएगी।
जयपुर। आराधना म्यूजिकल ग्रुप की ओर से देशभक्ति, संगीत और शहीदों के सम्मान में समर्पित कार्यक्रम “वन्देमातरम – स्वर राष्ट्र के” 6 सितम्बर शाम 5:30 बजे बिड़ला ऑडिटोरियम में होगा। इस इवेंट के पोस्टर का विमोचन विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया। कार्यक्रम में लाइव बैंड के साथ देशभक्ति गीतों की लाइव सिंगिंग, लाइव डांसिंग और फैंटास्टिक कोरियोग्राफी के माध्यम से कलाकार प्रस्तुत करेंगे।
कार्यक्रम के संरक्षक लक्की कपूर एवं राजीव कुमार ने बताया कि समारोह में डिफेंस एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई वरिष्ठ अधिकारी विशेष शिरकत करेंगे। एएमजी के मेंटर्स के.पी. सक्सेना एवं गीतिका चतुर्वेदी के निर्देशन में कार्यक्रम की तैयारियां एवं रिहर्सल चल रही हैं।
Related Posts
Post Comment
Latest News
22 Sep 2026 19:00:07
संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान भारत और मध्य यूरोपीय वाइशेग्राद समूह (V4 - स्लोवाकिया, पोलैंड, चेक गणराज्य, हंगरी) के विदेश...

Comment List