पंचायत चुनाव से पहले भाजपा को झटका, कई नेता कांग्रेस में शामिल
सांसद मुरारी लाल मीणा और पूर्व विधायक भी रहे मौजूद
जयपुर। पीसीसी मुख्यालय में रविवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने करौली, दौसा व कोटपूतली-बहरोड़ क्षेत्र के दर्जनों वरिष्ठ भाजपा नेताओं, पूर्व पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को कांग्रेस में शामिल कराया। उन्होंने नवागतों को माला पहनाकर व दुपट्टा उढ़ाकर स्वागत किया।
कोटपूतली से शामिल हुए प्रमुख नामों में भाजपा देहात मंडल पूर्व अध्यक्ष इंजीनियर सुभाष घोघर, कमल स्वामी, ओमचंद धानका, प्रवीण आर्य, दिलीप यादव, पुष्कर शर्मा, राकेश पाल सिंह, धर्मवीर सिंह शेखावत शामिल हैं। अन्य में कृष्ण छावड़ी, रविंद्र सिंह राठौड़, मुकेश सिरसवा, मनोज शर्मा, मुकेश व सुभाष कुमावत, सुखवीर व श्रीकिशोर यादव, मीनाक्षी घोघर आदि हैं।
इस अवसर पर दौसा सांसद मुरारी लाल मीणा, पूर्व विधायक इंद्राज गुर्जर व रामस्वरूप कसाना भी मौजूद रहे। डोटासरा ने कहा कि जनता व नेताओं का बीजेपी से मन भर चुका है, इसलिए बिना शर्त कांग्रेस जुड़ रहे हैं। पंचायत चुनाव में कांग्रेस शानदार जीत हासिल करेगी। उन्होंने बीजेपी के वादे पूरे न होने व अफसरों को चेतावनी दी कि कांग्रेस सरकार आने पर हिसाब चुकता होगा।

Comment List