हीरापुरा बस स्टैंड से नहीं चल रहीं निजी बसें, प्राधिकरण ने दोनों आरटीओ को लिखा पत्र

बस संचालकों पर गिरेगी कार्रवाई की गाज

हीरापुरा बस स्टैंड से नहीं चल रहीं निजी बसें, प्राधिकरण ने दोनों आरटीओ को लिखा पत्र
जयपुर के हीरापुरा बस स्टैंड से निजी बसों का संचालन मनमाफिक न होने पर बस टर्मिनल विकास प्राधिकरण ने कड़ा रुख अपनाया है। प्राधिकरण ने जयपुर के दोनों आरटीओ को पत्र भेजकर निर्धारित बस स्टैंड से नियम अनुसार निजी बसों का संचालन सुनिश्चित कराने और लापरवाही बरतने वाले संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

जयपुर। हीरापुरा बस स्टैंड से निजी बसों का संचालन अपेक्षित स्तर पर नहीं हो रहा है। बस टर्मिनल विकास प्राधिकरण ने इस मामले में जयपुर के दोनों आरटीओ को पत्र लिखकर निर्धारित बस स्टैंड से निजी बसों का संचालन सुनिश्चित कराने की मांग की है। हीरापुरा बस स्टैंड 16 जनवरी से संचालित हो रहा है। यहां प्रतिदिन 200 से 250 रोडवेज बसों का संचालन हो रहा है, लेकिन निजी बसों की संख्या बेहद कम है। वर्तमान में प्रतिदिन केवल 10 से 15 निजी बसें ही टर्मिनल पहुंच रही हैं।

प्राधिकरण के अनुसार, अजमेर और खाटू मार्ग पर संचालित निजी बसें निर्धारित बस स्टैंड से संचालन के नियमों की अनदेखी कर रही हैं। शिकायतें मिल रही हैं कि बस संचालक टर्मिनल का उपयोग करने के बजाय अन्य स्थानों से ही बसों का संचालन कर रहे हैं। इससे बस स्टैंड विकसित करने का उद्देश्य प्रभावित हो रहा है। प्राधिकरण ने दोनों आरटीओ से बस टर्मिनल का उपयोग सुनिश्चित कराने और नियमों का उल्लंघन करने वाले बस संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

Post Comment

Comment List

Latest News

आधार नहीं होने पर भी बच्चों की छात्रवृत्ति नहीं रुकेगी, केंद्र सरकार ने जारी किए निर्देश आधार नहीं होने पर भी बच्चों की छात्रवृत्ति नहीं रुकेगी, केंद्र सरकार ने जारी किए निर्देश
केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि आधार सत्यापन विफल होने या आधार कार्ड न होने की स्थिति में बच्चों...
रितु बराला जीरो एफआईआर मामले में 42 घंटे बाद कांग्रेस का धरना समाप्त, अब कोर्ट का रुख करेंगे नेता
सेना की हवाई सुरक्षा होगी मजबूत, 770 करोड़ रुपए में खरीदे जाएंगे आधुनिक रडार
सरकारी कर्मचारियों के वेतन निर्धारण की होगी दोबारा जांच, दिसंबर के वेतन बिल में देना होगा प्रमाण पत्र 
नशे के खिलाफ राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली पहुंची आमेर, पुष्प वृष्टि और तिलक लगाकर किया गया स्वागत
भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द फाइनल होने के करीब, ट्रंप बोले- हम समझौता करेंगे
भविष्य के युद्धों के लिए तैयार होगी भारतीय सेना, राजनाथ सिंह जारी करेंगे सैन्य संचालन सिद्धांत