सेना की हवाई सुरक्षा होगी मजबूत, 770 करोड़ रुपए में खरीदे जाएंगे आधुनिक रडार

भारतीय सेना को मिलेगी बड़ी तकनीकी बढ़त

सेना की हवाई सुरक्षा होगी मजबूत, 770 करोड़ रुपए में खरीदे जाएंगे आधुनिक रडार
रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना की हवाई सुरक्षा को मजबूत करने के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के साथ लगभग 770 करोड़ रुपये का अनुबंध किया है। इन उन्नत हल्के रडार की मदद से लड़ाकू विमानों और छोटे ड्रोनों का सटीक पता लगाकर मानवरहित हवाई खतरों से प्रभावी ढंग से निपटा जा सकेगा।

नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना के लिए करीब 770 करोड़ रुपये की लागत से बेहतर क्षमता वाले हल्के रडार खरीदने का करार किया है। रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि इन रडार की मदद से लड़ाकू विमानों के आकार वाले हवाई लक्ष्यों के साथ छोटे और बेहद छोटे ड्रोन का भी पता लगाया जा सकेगा। इससे सेना को मानवरहित हवाई प्रणालियों से निपटने में मदद मिलेगी। रक्षा मंत्रालय ने आज यहां भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के साथ यह करार किया। इस दौरान रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह भी मौजूद थे।

इन रडार में हवाई लक्ष्यों की पहचान करने और उनकी गतिविधियों पर नजर रखने के साथ उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पहचानने की क्षमता भी होगी। इससे सेना की हवाई सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी। मंत्रालय के अनुसार, इस खरीद से रक्षा क्षेत्र में देश में ही उपकरण बनाने के प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा। इससे सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) सहित देश के रक्षा विनिर्माण क्षेत्र को मजबूती मिलेगी और आत्मनिर्भर रक्षा उद्योग के विकास में मदद मिलेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

नशे के खिलाफ अमित शाह का बड़ा ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक देश को नशामुक्त करने का लक्ष्य नशे के खिलाफ अमित शाह का बड़ा ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक देश को नशामुक्त करने का लक्ष्य
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पुलिस स्मृति दिवस पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 31 दिसंबर 2029...
पैरा एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने पर सृष्टि अरोड़ा को विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी बधाई
आधार नहीं होने पर भी बच्चों की छात्रवृत्ति नहीं रुकेगी, केंद्र सरकार ने जारी किए निर्देश
रितु बराला जीरो एफआईआर मामले में 42 घंटे बाद कांग्रेस का धरना समाप्त, अब कोर्ट का रुख करेंगे नेता
सेना की हवाई सुरक्षा होगी मजबूत, 770 करोड़ रुपए में खरीदे जाएंगे आधुनिक रडार
सरकारी कर्मचारियों के वेतन निर्धारण की होगी दोबारा जांच, दिसंबर के वेतन बिल में देना होगा प्रमाण पत्र 
नशे के खिलाफ राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली पहुंची आमेर, पुष्प वृष्टि और तिलक लगाकर किया गया स्वागत