पैकेट वाले खाने पर अब छिप नहीं पाएंगे हानिकारक तत्व, सुप्रीम कोर्ट ने अनिवार्य की चेतावनी लेबलिंग

सुप्रीम कोर्ट ने FSSAI को दिए सख्त निर्देश

पैकेट वाले खाने पर अब छिप नहीं पाएंगे हानिकारक तत्व, सुप्रीम कोर्ट ने अनिवार्य की चेतावनी लेबलिंग
सुप्रीम कोर्ट ने FSSAI को पैकेटबंद खाद्य पदार्थों पर फ्रंट-ऑफ-पैकेज न्यूट्रिशन लेबलिंग के नियम सख्त करने का निर्देश दिया है। छह कोनों वाले विशेष निशान में अधिक चीनी, वसा और नमक की स्पष्ट चेतावनी देने के साथ टोटल शुगर व सैचुरेटेड फैट को प्रमुखता देने को कहा गया है, वहीं केंद्र को मौजूदा लेबलिंग नियमों का सख्त पालन सुनिश्चित करने का निर्देश मिला है।

नई दिल्ली। पैकेटबंद खाद्य पदार्थों में मौजूद अधिक चीनी, वसा और नमक की जानकारी अब उपभोक्ताओं को पैकेट के सामने ही चेतावनी के रूप में देनी होगी। सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) को फ्रंट-ऑफ-पैकेज न्यूट्रिशन लेबलिंग के नियम सख्त करने के निर्देश दिए हैं। जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस के. विनोद चंद्रन की पीठ ने कहा कि पैकेट पर 'हाई फैट', 'हाई शुगर' और 'हाई सॉल्ट' की स्पष्ट चेतावनी होनी चाहिए। इसके लिए छह कोनों वाले विशेष निशान में संबंधित पोषक तत्व की तस्वीर और चेतावनी लिखने को कहा गया है।

कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि लेबलिंग में एडेड शुगर और एडेड फैट के बजाय टोटल शुगर तथा सैचुरेटेड फैट को प्रमुखता दी जाए। केंद्र सरकार को खाद्य सुरक्षा एवं मानक (लेबलिंग और प्रदर्शन) विनियम, 2020 सहित मौजूदा नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पैकेट वाले खाने पर अब छिप नहीं पाएंगे हानिकारक तत्व, सुप्रीम कोर्ट ने अनिवार्य की चेतावनी लेबलिंग पैकेट वाले खाने पर अब छिप नहीं पाएंगे हानिकारक तत्व, सुप्रीम कोर्ट ने अनिवार्य की चेतावनी लेबलिंग
सुप्रीम कोर्ट ने FSSAI को पैकेटबंद खाद्य पदार्थों पर फ्रंट-ऑफ-पैकेज न्यूट्रिशन लेबलिंग के नियम सख्त करने का निर्देश दिया है।...
महाराष्ट्र में सीजेपी नेताओं पर शिकंजा, अभिजीत दीपके समेत तीन के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी
शिक्षा : 21 साल की संतोष 12वीं पास, 22 साल की कोमल स्नातक
राजस्थान के जिला प्रमुख चुनाव में जातीय समीकरण और सियासी बगावत की पूरी कहानी
कांग्रेस का दबदबा कायम, भाजपा ने चुनिंदा जिलों में पलटा वोट, क्रॉस वोटिंग और हंगामे ने सुर्खियां बटोरीं
राज मंदिर पहुंचे श्रद्धा और रणदीप, 'ईठा' के प्रचार में बोलीं- जयपुर मेरे लिए लकी
मां के साथ अब पिता भी निभा सकेंगे बच्चे की जिम्मेदारी, सरकार ने मंजूर किया 15 दिन का अवकाश