दीपावली पर शहरों का निखरे उत्सवी स्वरूप, आमजन को मिले बेहतर वातावरण: सीएस श्रीनिवास

कार्यों की निगरानी के लिए जियो-टैग तस्वीरों का निर्देश

दीपावली पर शहरों का निखरे उत्सवी स्वरूप, आमजन को मिले बेहतर वातावरण: सीएस श्रीनिवास
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने दीवाली से पहले प्रदेश के सभी नगरीय निकायों को स्वच्छता, सौंदर्यीकरण और आकर्षक प्रकाश व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। जेडीए में समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने बाजारों में सजावट की प्रतियोगिता और अन्नपूर्णा रसोई की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा।

जयपुर। दीपावली से पहले राजस्थान के शहरों को स्वच्छ, सुंदर और रोशनी से जगमगाने की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों को सफाई, सौंदर्यीकरण, आकर्षक प्रकाश व्यवस्था और आवश्यक रखरखाव के कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे करने के निर्देश दिए हैं। 

जेडीए में शनिवार को आयोजित सेवा सेतु शिविर का मुख्य सचिव ने अवलोकन किया और लाभार्थियों को पट्टे वितरित किए। इसके बाद उन्होंने प्रदेश के नगरीय निकायों की 100 दिवसीय कार्ययोजना और दीपावली की तैयारियों की राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में जेडीए आयुक्त सिद्धार्थ महाजन, स्वायत्त शासन सचिव रवि जैन, निगम आयुक्त ओम कसेरा एवं जेडीए सचिव डॉ. गौरव सैनी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

पहले और बाद की तस्वीरों से होगी निगरानी: मुख्य सचिव ने 100 दिवसीय कार्ययोजना के सभी लक्ष्यों को निर्धारित समय में पूरा करने और नियमित मॉनिटरिंग पर जोर दिया। उन्होंने स्वच्छता एवं सुधार कार्यों की वास्तविक प्रगति सुनिश्चित करने के लिए काम शुरू होने से पहले और पूरा होने के बाद की दिनांक युक्त तथा जियो टैग तस्वीरें और संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कार्यों की उपलब्धियों को पहले 10 दिन, अगले 30 दिन, उसके बाद के 30 दिन और अंतिम 30 दिन के चरणों में दर्ज किया जाएगा। 

रोशनी और सजावट में बाजारों के बीच होगी प्रतिस्पर्धा : दीपावली पर बाजारों और प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों को आकर्षक रोशनी एवं सजावट से सजाने के लिए व्यापार मंडलों को प्रोत्साहित किया जाएगा। मुख्य सचिव ने स्वच्छता, रोशनी और सजावट की उत्कृष्ट व्यवस्था करने वाले व्यापार मंडलों को पुरस्कृत करने के लिए कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। इससे बाजारों में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और शहरों की रौनक में इजाफा होगा।

Read More पंचायत चुनाव का आगाज : पहले चरण में 22 अक्टूबर को मतदान, 13 अक्टूबर तक नामांकन, 14 को जांच और 15 अक्टूबर को नाम वापसी

अन्नपूर्णा रसोई और अग्निशमन व्यवस्था पर भी फोकस : मुख्य सचिव ने अन्नपूर्णा रसोइयों का नियमित निरीक्षण कर वहां मिलने वाली सुविधाओं और भोजन की गुणवत्ता पर ध्यान देने को कहा। साथ ही दीपावली से पहले अग्निशमन प्रणालियों और उपकरणों का रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे आपात स्थिति में उनका प्रभावी उपयोग हो सके। 

Read More भाजपा की रणनीति निकाय चुनाव जैसी : पंचायतों में घोषणा पत्र जारी होगा, प्रत्याशी चयन ऐनवक्त पर होंगे

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर एयरपोर्ट पर अडानी समूह के 5 साल पूरे, विमानन केंद्र के रूप में मजबूत हुई पहचान; यात्रियों पर महंगाई का बोझ जयपुर एयरपोर्ट पर अडानी समूह के 5 साल पूरे, विमानन केंद्र के रूप में मजबूत हुई पहचान; यात्रियों पर महंगाई का बोझ
अडानी समूह द्वारा जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के संचालन के पांच वर्ष पूरे हो गए हैं। इस दौरान टर्मिनल-1 का...
पंचायत चुनाव से पहले भाजपा को झटका, कई नेता कांग्रेस में शामिल
‘कितना भी प्रदर्शन कर लें, इस्तीफा नहीं देंगे ज्ञानेश कुमार’, रामदास अठावले का विपक्ष को दोटूक जवाब
राजस्थान में जियो-बीपी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम, पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर महंगा
नेपाल: बूढ़ी गंडक में आई अचानक बाढ़ में 10 लोग लापता, लापता लोगों की तलाश में जुटी टीमें
विदेशी महिला पर्यटक के साथ होमगार्ड ने की छेड़छाड़, ऐतिहासिक स्मारकों पर पर्यटकों की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की मां राज राजेश्वरी की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और कल्याण की कामना की