नाहरगढ़ के पड़ाव रेस्टोरेंट में लेपर्ड दिखने के बाद सुरक्षा बढ़ाई, दीवार के पास लगाई जाली
ऐहतियातन लगाई गई जाली और रोशनी की पुख्ता व्यवस्था
जयपुर के प्रसिद्ध नाहरगढ़ दुर्ग स्थित 'पड़ाव रेस्टोरेंट' में लेपर्ड की आवाजाही के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। ऐहतियात के तौर पर उस क्षेत्र में जाली लगा दी गई है और रोशनी की पुख्ता व्यवस्था की गई है, ताकि भविष्य में वन्यजीवों की मूवमेंट स्पष्ट रूप से नज़र आ सके।
जयपुर। नाहरगढ़ दुर्ग स्थित पड़ाव रेस्टोरेंट में लेपर्ड दिखाई देने वाली जगह पर रेस्टोरेंट प्रशासन की ओर से ऐहतियात के लिए जाली लगवा दी गई है। साथ ही उस ओर रोशनी की व्यवस्था की गई है। ताकि अगर लेपर्ड की कोई मूवमेंट हो तो दिखाई दे जाए।
जानकारी के अनुसार गत 13 अक्टूबर मंगलवार को शाम करीब 3:30 से 4 बजे के बीच बघेरे की मूवमेंट दिखाई दी थी। इसकी एक तस्वीर भी सामने आई थी। जानकारी के अनुसार पहाड़ी और वन क्षेत्र होने के चलते इस ओर बघेरे का मूवमेंट दिखाई दे जाता है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
18 Oct 2026 18:34:24
ग्रेटर नोएडा के नगला पदम गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस...
दीपावली से पहले जयपुर में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 1432 किलो पटाखे और 190 किलो विस्फोटक जब्त

Comment List