Crime News
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के तीनों आरोपी कोटा से गिरफ्तार, मुंबई पुलिस और एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स का संयुक्त ऑपरेशन
Published On
By Jaipur NM
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुंबई पुलिस और एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कोटा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से 3 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े होने की आशंका है। टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग: सलमान के साथ काम करने वालों को धमकी, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी
Published On
By Jaipur NM
मुंबई के जुहू इलाके में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर बाइक सवार हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हमले में टाइगर श्रॉफ सुरक्षित बच गए, जबकि उनके ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पर इस हमले की जिम्मेदारी ली है। गरवाजी मंदिर के पास क्षत-विक्षत हालत में मिला सूबे सिंह का शव, वन्यजीव के हमले की आशंका; बाघ के पगमार्क नहीं मिले
Published On
By Jaipur NM
राजस्थान के अलवर जिले में गरवाजी मंदिर के पास 50 वर्षीय सूबे सिंह का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों और ग्रामीणों ने वन्यजीव के हमले की आशंका जताते हुए वन विभाग की निगरानी पर सवाल उठाए हैं। हालांकि, वन विभाग ने अभी तक किसी जानवर के हमले की पुष्टि नहीं की है। एक रात में उजड़ गया पूरा परिवार, 5 मौतों के मामले में नया मोड़; जानें कैसे मृतक की रिकॉर्डिंग बनी अहम सुराग?
Published On
By Jaipur NM
ग्रेटर नोएडा के नगला पदम गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने मृतक महेश की बहनों और बहनोई को गिरफ्तार किया है। ऑडियो रिकॉर्डिंग में संपत्ति विवाद को लेकर परिजनों पर आरोप लगाए गए थे। पुलिस ने विसरा सुरक्षित कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दीपावली से पहले जयपुर में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 1432 किलो पटाखे और 190 किलो विस्फोटक जब्त
Published On
By Jaipur NM
जयपुर के जयसिंहपुरा खोर क्षेत्र में पुलिस ने दीपावली से पहले बड़ी कार्रवाई करते हुए मैजिक फायर वर्क्स नामक अवैध पटाखा फैक्ट्री और तीन गोदामों को सील कर दिया। मौके से 1432 किलो पटाखे और 190 किलो विस्फोटक सामग्री जब्त की गई। फरार फैक्ट्री संचालक जहीर अहमद की तलाश जारी है। मधेपुरा में दिनदहाड़े हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, बोले- बिहार में बेलगाम अपराधियों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
Published On
By Jaipur NM
बिहार के मधेपुरा में राजद विधायक एवं पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर यादव के ममेरे भाई प्रिंस रंजन यादव की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार की कानून-व्यवस्था को पूरी तरह बेलगाम बताते हुए राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। दौसा में डेढ़ करोड़ की स्मैक बरामद: 6 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ऑपरेशन एंटी वेनम के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Published On
By Jaipur NM
राजस्थान पुलिस के 'ऑपरेशन एंटी वेनम' के तहत दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 293.5 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 1.50 करोड़ रुपये है। पुलिस ने मौके से छह तस्करों को गिरफ्तार कर एक स्कॉर्पियो गाड़ी ज़ब्त की, जबकि तीन अन्य आरोपी फरार हैं। रामगढ़ मोड़ से लापता महेश चंद्र शर्मा की मौत, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस
Published On
By Jaipur NM
जयपुर के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में बस चालक महेश चंद्र शर्मा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में आधा सड़ा हुआ मिला। 11 अक्टूबर से लापता महेश का मोबाइल अचानक चालू होने पर पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर शव बरामद किया। परिजनों ने सरकार से आर्थिक सहायता और नौकरी की मांग की है। दिनदहाड़े 6 साल के बच्चे का अपहरण: तीन महीने पहले मां हुई थी लापता, अब बेटे के अपहरण से परिवार में हड़कंप ; थाने पर प्रदर्शन
Published On
By Jaipur NM
जयपुर के शिवदासपुरा क्षेत्र के बीलवा में शुक्रवार को बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने पहली कक्षा के छात्र का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया। बच्चे का कोई सुराग न मिलने पर आक्रोशित परिजनों ने थाने पर प्रदर्शन किया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, जबकि परिजनों ने पुरानी रंजिश का अंदेशा जताया है। जयपुर में अंतरराज्यीय नकबजनी गैंग का पर्दाफाश, मुख्य आरोपी मोमिन समेत दो गिरफ्तार
Published On
By Jaipur NM
जयपुर की जवाहर नगर थाना पुलिस ने सूने मकानों को निशाना बनाने वाली गाजियाबाद की 'डी-200' अंतरराज्यीय नकबजनी गैंग का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने आरोपियों से स्कूटी और ताला तोड़ने के औजार ज़ब्त किए हैं। पटाखा गोदामों में क्षमता से दोगुना स्टॉक, सुरक्षा मानकों की उड़ रही धज्जियां
Published On
By Jaipur NM
जयपुर में पुलिस ने चैनपुरा स्थित मैजिक फार्म हाउस पर छापेमारी कर पटाखों के तीन गोदामों और कारखाने को सील कर दिया। जांच में तय क्षमता से दो गुना अधिक पटाखे और भारी मात्रा में बारूद मिला। पुलिस ने संचालक जहीर अहमद के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जयपुर में 33 हजार केवी लाइन पर चढ़ा युवक, करंट से झुलसा; कॉन्स्टेबल ने जान जोखिम में डालकर बचाया
Published On
By Jaipur NM
जयपुर में रविवार सुबह नशे की हालत में एक युवक 33 हजार केवी की हाईटेंशन बिजली लाइन वाले पोल पर चढ़ गया। करंट लगने से झुलसकर पोल पर फंसे युवक को खोराबीसल थाने के कॉन्स्टेबल सुनील कुमार ने स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित नीचे उतारा और कांवटिया अस्पताल में भर्ती कराया। 