वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: आदित्य शर्मा गिरफ्तार, चोरी की रॉयल एनफील्ड व स्कूटी जब्त

शौक ने बनाया चोर: बुलेट चुराने वाला डिलीवरी बॉय गिरफ्तार

वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: आदित्य शर्मा गिरफ्तार, चोरी की रॉयल एनफील्ड व स्कूटी जब्त

जयपुर पूर्व पुलिस ने रॉयल एनफील्ड चोरी के मामले में डिलीवरी बॉय आदित्य शर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फूड डिलीवरी के दौरान स्कूटी से आकर बाइक चुराई और उसे वैशाली नगर में छिपा दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी को दबोचकर चोरी की बुलेट और वारदात में प्रयुक्त स्कूटी बरामद कर ली है।

जयपुर। जयपुर पूर्व पुलिस ने वाहन चोरी के मामलों पर अंकुश लगाने के लिए बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल और वारदात में प्रयुक्त स्कूटी भी जब्त की है। पुलिस उपायुक् पूर्व संजीव नैन ने बताया कि परिवादी धर्मपाल ने 12 मार्च 2026 को रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उन्होंने अपनी रॉयल एनफील्ड 9 मार्च 2026 को शांति पथ, जवाहर नगर पर खड़ा किया था। 12 मार्च की शाम करीब 7:30 बजे जब वह मौके पर पहुंचे तो मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली। आसपास काफी तलाश करने के बावजूद वाहन का कोई पता नहीं चला।

मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और सूचना तंत्र सक्रिय किया। जांच में एक संदिग्ध युवक की पहचान आदित्य शर्मा (23) पुत्र लक्ष्मण प्रसाद, निवासी ग्राम बंधबारेटा जिला भरतपुर, हाल किरायेदार शिव कॉलोनी श्याम नगर, जयपुर के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई रॉयल एनफील्ड स्टैंडर्ड 355 सीसी मोटरसाइकिल बरामद कर ली। साथ ही वारदात में प्रयुक्त होंडा एक्टिवा स्कूटी (नंबर RJ14 KZ 4045) भी जब्त कर ली गई है। आरोपी से अन्य वाहन चोरी की वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी एक फूड डिलीवरी कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करता है और देर रात तक डिलीवरी करता है। इसी दौरान उसने मौका देखकर अपनी स्कूटी से घटनास्थल पर पहुंचकर पास में स्कूटी खड़ी की और रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल चोरी कर ली। आरोपी मोटरसाइकिल को वैशाली नगर क्षेत्र में छिपाकर कैब से वापस घटनास्थल आया और अपनी स्कूटी लेकर घर चला गया। आरोपी ने बताया कि उसे बुलेट मोटरसाइकिल चलाने का शौक था, इसी वजह से उसने यह चोरी की।

गिरफ्तार आरोपी
आदित्य शर्मा
उम्र: 23 वर्ष
निवासी: ग्राम बंधबारेटा, जिला भरतपुर
वर्तमान पता: प्लॉट नंबर 73, शिव कॉलोनी, श्याम नगर, जयपुर
पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

संघर्ष से शौर्य तक : मां के बिना पले भीम-स्कंधी अब नाहरगढ़ टाइगर सफारी के सरताज संघर्ष से शौर्य तक : मां के बिना पले भीम-स्कंधी अब नाहरगढ़ टाइगर सफारी के सरताज
जिंदगी की सबसे कठिन शुरुआत के बाद अब जीत की दहाड़ गूंज रही है। जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में...
जल जीवन मिशन घोटाला : रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल का रिमांड खत्म, आज पेशी
सरे राह युवती का टॉप खींचने वाले चार बदमाश गिरफ्तार : पुलिस ने टोंक से पकड़ा, आरोपी मनराज के खिलाफ पूर्व में दर्ज हैं कई आपराधिक प्र्करण
रहस्यमयी बीमारी से एक और बालिका ने तोड़ा दम, प्रतापगढ़ सीएमएचओ को हटाया
भाजपा ने शिवराज सिंह को सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी : बिहार में भाजपा विधायक दल के नेता चयन के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त, नई सरकार के गठन की दिशा में अहम कदम
अशोक गहलोत ने आरजीएचएस सुविधाओं को लेकर भाजपा सरकार को घेरा : संवेदनहीन सरकार में मेडिकल सेवाएं बदहाल, कहा- विधायक भी परेशान
ज्वैलरी शॉप पर चोरों का धावा : दुकान के गेट तोड़कर अंदर घुसे बदमाश, चांदी के गहने और 7 ग्राम सोने के आभूषण ले उड़े बदमाश