ऑपरेशन के तहत अवैध हथियार रखने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 2 देशी कट्टे व 10 कारतूस बरामद

अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क के संबंध में गहन पूछताछ

ऑपरेशन के तहत अवैध हथियार रखने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 2 देशी कट्टे व 10 कारतूस बरामद

सीएसटी पुलिस आयुक्तालय, जयपुर द्वारा ऑपरेशन के तहत अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना बस्सी जयपुर के साथ संयुक्त अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार बरामद किए गए।

जयपुर। सीएसटी पुलिस आयुक्तालय, जयपुर द्वारा ऑपरेशन (AAG) के तहत अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना बस्सी जयपुर (पूर्व) के साथ संयुक्त अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार बरामद किए गए। पुलिस आयुक्त जयपुर सचिन मित्तल के मार्गदर्शन में, विशेष पुलिस आयुक्त (ऑपरेशन्स) राहुल प्रकाश के निर्देशन तथा पुलिस उपायुक्त (अपराध) अभिजीत सिंह के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई।

इंटेलिजेंस के आधार पर संयुक्त कार्रवाई
सीएसटी टीम द्वारा अवैध हथियार तस्करी से जुड़े अपराधियों के खिलाफ आसूचना संकलन कर कार्ययोजना बनाई गई। आरोपियों के पास अवैध हथियार होने की पुख्ता सूचना मिलने पर पुलिस थाना बस्सी जयपुर (पूर्व) के साथ संयुक्त रूप से बस्सी क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई।
जांच के दौरान आरोपियों के कब्जे से 02 देशी कट्टे, 10 कारतूस एवं 02 खाली कारतूस बरामद किए गए। इस संबंध में पुलिस थाना बस्सी जयपुर (पूर्व) में प्रकरण संख्या 130/2026 धारा 3/25 (8) आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बरामदगी
02 देशी कट्टे
10 जिंदा कारतूस
02 खाली कारतूस
अवैध हथियार तस्करी में प्रयुक्त लग्जरी वाहन स्कॉर्पियो (नं. RJ14 UP 0146)

गिरफ्तार आरोपी
अनिल कुमार उर्फ सुखा उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम कुरिगमा, थाना दादनपुरा, जिला धौलपुर।
लोकेश कुमार उर्फ अयान 27 वर्ष, निवासी ग्राम बिशनगढ़ अखैपुरा, थाना दौलतपुरा, जयपुर (पश्चिम)।
पुलिस आरोपियों से अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क के संबंध में गहन पूछताछ कर रही

Read More वैलेंटाइन डे 2026 : आई लव यू नहीं, आई रेस्पेक्ट यू! जेन-जी के लिए गिफ्ट से ज्यादा मायने रखते हैं : स्पेस, कन्सेंट और इक्वल बिल

Post Comment

Comment List

Latest News

अवैध पटाखा निर्माण पर कार्रवाई : 3 गोदाम और चार दुकानें सील, युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर किया आत्मदाह का प्रयास अवैध पटाखा निर्माण पर कार्रवाई : 3 गोदाम और चार दुकानें सील, युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर किया आत्मदाह का प्रयास
शहर के अटरू रोड स्थित भूल-भुलैया चौराहे के पास अवैध पटाखा गोदामों पर कार्रवाई के दौरान तनावपूर्ण स्थिति बन गई।...
मातृभाषा का महत्व और अस्तित्व की रक्षा
टी-20 वर्ल्ड कप : ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी मैच जीता, ओमान को 9 विकेट से दी मात 
एसएमएस स्टेडियम में चार घरेलू मैच खेलेगी राजस्थान रॉयल्स, भजनलाल शर्मा से बातचीत के बाद जयपुर में आईपीएल मैच कराने पर सहमत हुआ रॉयल्स प्रबंधन
विद्यार्थी श्रेणी परिवर्तन के लिए कर सकेंगे आवेदन : परीक्षा सलाहकार समिति की अनुशंसा पर यह स्वीकृति जारी, एमडीएस विश्वविद्यालय ने दिए विकल्प
विधानसभा में आज चर्चा : सरकार के दो वर्ष और कांग्रेस के पाँच वर्ष पर होगी बहस, विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श
यूथ कांग्रेस कार्यकताओं ने एआई इम्पैक्ट समिट में किया प्रदर्शन : नारेबाजी कर रहे युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया, शिखर सम्मेलन से रखा दूर