जयपुर में टीजेएसबी सहकारी बैंक की एंट्री : वैशाली नगर में खुलेगी पहली शाखा, 18 मार्च को उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी करेंगी उद्घाटन

राजस्थान में बैंक की पहली और देश में 165वीं शाखा

जयपुर में टीजेएसबी सहकारी बैंक की एंट्री : वैशाली नगर में खुलेगी पहली शाखा, 18 मार्च को उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी करेंगी उद्घाटन

टीजेएसबी सहकारी बैंक लिमिटेड ने जयपुर में अपनी पहली शाखा खोलने की घोषणा। 18 मार्च को उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी उद्घाटन करेंगी। बैंक देश में 165वीं और राजस्थान में पहली शाखा खोल रहा। ₹24,500 करोड़ से अधिक व्यवसाय के साथ, यह डिजिटल बैंकिंग, एमएसएमई समर्थन और विदेशी मुद्रा सेवाओं में अग्रणी।

जयपुर। भारत के चौथे सबसे बड़े सहकारी बैंक टीजेएसबी सहकारी बैंक लिमिटेड ने राजस्थान में अपने विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए जयपुर में अपनी पहली शाखा खोलने की घोषणा की है। राजधानी के चित्रकूट मार्ग, वैशाली नगर स्थित नई शाखा का औपचारिक उद्घाटन 18 मार्च 2026 को राजस्थान की उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

देश में 165वीं और राजस्थान में पहली शाखा :

बैंक के अध्यक्ष शरद गांगल ने बताया कि जयपुर शाखा बैंक की देश में 165वीं और राजस्थान में पहली शाखा होगी। पिछले पाँच दशकों में बैंक ने लगातार विस्तार करते हुए महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात, कर्नाटक और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में अपनी मजबूत उपस्थिति बनाई है। हाल ही में बैंक ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी अपनी पहली शाखा शुरू की है और अब जयपुर में प्रवेश बैंक की राष्ट्रीय विस्तार यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव है।

₹24,500 करोड़ से अधिक का व्यवसाय :

Read More ऑपरेशन एंटी वेनम के तहत लापरवाही पर कार्रवाई : थाना प्रभारी लाइन हाजिर, ऑपरेशन के दौरान ढिलाई बरतने के लगे थे आरोप

बैंक की वित्तीय स्थिति भी काफी मजबूत है। वर्तमान में बैंक का कुल व्यवसाय ₹24,500 करोड़ से अधिक है। 31 मार्च 2025 तक बैंक की कुल जमा राशि ₹14,849 करोड़ और अग्रिम ₹8,256 करोड़ दर्ज किए गए हैं। बैंक का सकल एनपीए लगभग 3.59 प्रतिशत और शुद्ध एनपीए शून्य है, जो इसकी सुदृढ़ ऋण मूल्यांकन प्रणाली और प्रभावी वसूली तंत्र को दर्शाता है। पूंजी पर्याप्तता अनुपात (CRAR) लगभग 17.48 प्रतिशत है, जो बैंक की मजबूत वित्तीय स्थिति का संकेत है।

Read More अखिलेश यादव का जयपुर दौरा : एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में यादव ने लगाए कई आरोप, कहा- भाजपा से लोग दुखी, 5 राज्यों में विपक्षी दलों को मिलेगी बढ़त

डिजिटल बैंकिंग में भी अग्रणी :

Read More प्लॉट के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी

बैंक के उपाध्यक्ष वैभव सिंगवी ने बताया कि टीजेएसबी सहकारी बैंक को भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा Financially Sound and Well Managed (FSWM) बैंक के रूप में मान्यता प्राप्त है। डिजिटल बैंकिंग के क्षेत्र में भी बैंक अग्रणी रहा है और यह भारत का पहला सहकारी बैंक है जिसने UPI / BHIM प्लेटफॉर्म पर सेवाएँ शुरू कीं।

ग्राहकों को बैंक द्वारा कई आधुनिक डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिनमें RuPay डेबिट एवं प्रीपेड कार्ड, मोबाइल बैंकिंग, कॉर्पोरेट इंटरनेट बैंकिंग, PoS टर्मिनल, QR आधारित भुगतान, Sandesh ऐप के जरिए वॉइस अलर्ट, टीजेएसबी सोसायटी ऐप तथा शैक्षणिक संस्थानों के लिए ऑनलाइन शुल्क व कर संग्रह जैसी सेवाएँ शामिल हैं।

विदेशी मुद्रा सेवाएँ और मजबूत रेटिंग :

बैंक के पास विदेशी मुद्रा लेनदेन के लिए Authorized Dealer Category-I का स्थायी लाइसेंस है। साथ ही प्रतिष्ठित क्रेडिट रेटिंग एजेंसी CRISIL ने बैंक को “A1” रेटिंग प्रदान की है। बैंक ने अपना डोमेन “bank.in” में स्थानांतरित किया है और ऐसा करने वाला यह भारत का पहला सहकारी बैंक बना है, जिससे साइबर सुरक्षा और डिजिटल पहचान को मजबूती मिली है।

एमएसएमई और स्थानीय व्यापार को मिलेगा समर्थन :

बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी निखिल आरेकर ने कहा कि नए भौगोलिक क्षेत्रों में विस्तार की रणनीति के तहत जयपुर एक महत्वपूर्ण बाजार है। बैंक स्थानीय व्यवसायों, विशेषकर एमएसएमई क्षेत्र को मजबूत बैंकिंग सेवाएँ प्रदान कर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

1972 में स्थापित टीजेएसबी सहकारी बैंक लिमिटेड आज मल्टी-स्टेट अनुसूचित सहकारी बैंक के रूप में देश के प्रमुख सहकारी बैंकों में शामिल है और रिटेल बैंकिंग, एमएसएमई व कॉर्पोरेट बैंकिंग, हाउसिंग लोन, गोल्ड लोन तथा डिजिटल बैंकिंग सहित विभिन्न वित्तीय सेवाएँ प्रदान करता है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कस्तूरबा गांधी की जयंती पर उन्हें महिला सशक्तिकरण की मजबूत नींव और प्रेरणा का प्रतीक...
अशोक गहलोत का भाजपा पर हमला : झांसा देने वालों को माफ नहीं करेगी राजस्थान की जनता, कहा- कांग्रेस की योजनाओं को किया कमजोर
व्यापार राजस्थान सेमिनार शुरू : देशभर के ऑटो मोबाइल डीलर्स हुए शामिल, विशेषज्ञ के साथ हो रहा मंथन
कृषि की पैदावार बढ़ाना और लागत कम करना समय की आवश्यकता : एकीकृत कृषि प्रणाली अपनाएं किसान, शिवराज ने कहा- इंटीग्रेटेड फार्मिंग मॉडल को अपनाने पर 2 लाख की कर सकते है आमदनी
अशोक गहलोत ने किया अखिलेश के बयान का समर्थन : भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- मुखिया दौरों में व्यस्त
राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की 9वीं बैठक : जन विश्वास संशोधन से व्यापार सुगमता को मिलेगा बढ़ावा, छोटे व्यापारियों को राहत
कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला : भू-राजनीतिक परिदृश्य में भारत की रणनीतिक स्थिति पर उठाए सवाल, जयराम बोले- देश ने गंवाया अपने राजनयिक नेतृत्व को साबित करने का अवसर