अशोक गहलोत ने व्हीलचेयर फेंसिंग ट्रायल में सुविधाओं की कमी पर उठाए सवाल, कहा- खिलाड़ियों के साथ संवेदनहीनता

यह तस्वीरें विचलित करने वाली 

अशोक गहलोत ने व्हीलचेयर फेंसिंग ट्रायल में सुविधाओं की कमी पर उठाए सवाल, कहा- खिलाड़ियों के साथ संवेदनहीनता

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने व्हीलचेयर फेंसिंग ट्रायल की तस्वीरों पर राज्य सरकार को घेरा। संसाधनों की कमी को संवेदनहीनता बताते हुए जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग। गहलोत ने कहा कि पैरा-एथलीट्स को बुनियादी सुविधाएं नहीं।

जयपुर। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने जयपुर में नेशनल व्हीलचेयर फेंसिंग के ट्रायल के दौरान सामने आई तस्वीरों के मामले में राज्य सरकार से दोषियों पर कार्यवाही की मांग की है। गहलोत ने कहा है कि यह तस्वीरें विचलित करने वाली हैं। संसाधनों के अभाव में एक दिव्यांग खिलाड़ी द्वारा दूसरे की व्हीलचेयर को हाथ से पकड़कर स्थिर रखना हमारे सिस्टम की विफलता और घोर संवेदनहीनता का प्रतीक है।

हमने अपनी सरकार के दौरान नो कॉम्प्रोमाइज की नीति के साथ प्रदेश में खेलों का माहौल बनाया था, ताकि खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिल सकें, पर आज बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि उचित फिक्सिंग फ्रेम, किट और यहां तक कि बेसिक टॉयलेट जैसी सुविधाओं के अभाव में हमारे पैरा-एथलीट्स को अपमानित होना पड़ रहा है।

राज्य सरकार से आग्रह है कि इस मामले की तुरंत जांच करवाई जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो। खिलाड़ियों को नेशनल लेवल के आधुनिक उपकरण तुरंत उपलब्ध कराए जाएं ताकि उनकी प्रतिभा संसाधनों की कमी की भेंट न चढ़े। खिलाड़ियों के जज्बे को सलाम जिन्होंने अव्यवस्था में भी खेलना नहीं रोका, पर व्यवस्था की इस लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

 

Read More Weather Update : प्रदेश में झुलसाने वाली गर्मी, सीमावर्ती जिलों में लू का असर

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ