जयपुर में हिट एंड रन हादसा : स्कॉर्पियो की टक्कर से ड्राइवर की मौत, आरोपी फरार

वह सड़क पार कर रहे थे

विश्वकर्मा इलाके में 51 वर्षीय मनोज कुमार अग्रवाल की हिट एंड रन हादसे में मौत। वे सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मारी और चालक मौके से फरार। गंभीर हालत में SMS अस्पताल ले जाया गया, इलाज के दौरान मौत। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी।

जयपुर। विश्वकर्मा इलाके में एक दर्दनाक हिट एंड रन हादसे में 51 वर्षीय ड्राइवर मनोज कुमार अग्रवाल की मौत हो गई। वह सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गई।

पुलिस के अनुसार, करौली के हिण्डौन सिटी निवासी मनोज कुमार अग्रवाल मुरलीपुरा रोड नंबर-2 पर किराए से रहकर नमकीन सप्लाई का टैम्पो चलाते थे। सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे वे विश्वकर्मा थाने के पास दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर के सामने बीआरटीएस कॉरिडोर पार कर रहे थे, तभी ओवरस्पीड स्कॉर्पियो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे के बाद आरोपी चालक घायल अवस्था में उन्हें सड़क पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में मनोज को SMS अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान देर रात डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस फरार स्कॉर्पियो और उसके चालक की तलाश में जुटी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कस्तूरबा गांधी की जयंती पर उन्हें महिला सशक्तिकरण की मजबूत नींव और प्रेरणा का प्रतीक...
अशोक गहलोत का भाजपा पर हमला : झांसा देने वालों को माफ नहीं करेगी राजस्थान की जनता, कहा- कांग्रेस की योजनाओं को किया कमजोर
व्यापार राजस्थान सेमिनार शुरू : देशभर के ऑटो मोबाइल डीलर्स हुए शामिल, विशेषज्ञ के साथ हो रहा मंथन
कृषि की पैदावार बढ़ाना और लागत कम करना समय की आवश्यकता : एकीकृत कृषि प्रणाली अपनाएं किसान, शिवराज ने कहा- इंटीग्रेटेड फार्मिंग मॉडल को अपनाने पर 2 लाख की कर सकते है आमदनी
अशोक गहलोत ने किया अखिलेश के बयान का समर्थन : भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- मुखिया दौरों में व्यस्त
राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की 9वीं बैठक : जन विश्वास संशोधन से व्यापार सुगमता को मिलेगा बढ़ावा, छोटे व्यापारियों को राहत
कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला : भू-राजनीतिक परिदृश्य में भारत की रणनीतिक स्थिति पर उठाए सवाल, जयराम बोले- देश ने गंवाया अपने राजनयिक नेतृत्व को साबित करने का अवसर