रोडवेज एमडी ने ली वीसी, खराब परफॉर्मेंस पर जताई नाराजगी

आय की स्थिति पर चर्चा 

रोडवेज एमडी ने ली वीसी, खराब परफॉर्मेंस पर जताई नाराजगी

राजस्थान रोडवेज की वीसी बैठक में प्रबंध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा ने बूंदी, जोधपुर और राजसमंद डिपो के खराब प्रदर्शन पर नाराजगी जताई। 27 मार्च की फिजिकल मीटिंग में विस्तृत समीक्षा के बाद कार्रवाई की चेतावनी। बैठक में डिपो चेकिंग, आय, लोड फैक्टर और कंडक्टरों की परफॉर्मेंस पर चर्चा।

जयपुर। राजस्थान रोडवेज की वर्चुअल कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के जरिए आयोजित समीक्षा बैठक में प्रबंध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा ने कई डिपो की खराब स्थिति पर नाराजगी जताई। बूंदी, जोधपुर और राजसमंद डिपो के प्रदर्शन को लेकर संबंधित मुख्य प्रबंधकों को फटकार लगाई गई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि 27 मार्च को होने वाली फिजिकल मीटिंग में विस्तृत समीक्षा के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में डिपो की चेकिंग, परफॉर्मेंस, लोड फैक्टर और आय की स्थिति पर चर्चा हुई। साथ ही यह भी देखा जाएगा कि कम आय देने वाले कंडक्टरों की ड्यूटी में बदलाव किया गया या नहीं। एमडी ने चेतावनी दी कि जिनकी परफॉर्मेंस कमजोर पाई जाएगी, उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। हालांकि, प्रबंध निदेशक बैठक में केवल कुछ समय के लिए ही जुड़े।

Post Comment

Comment List

Latest News

कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कस्तूरबा गांधी की जयंती पर उन्हें महिला सशक्तिकरण की मजबूत नींव और प्रेरणा का प्रतीक...
अशोक गहलोत का भाजपा पर हमला : झांसा देने वालों को माफ नहीं करेगी राजस्थान की जनता, कहा- कांग्रेस की योजनाओं को किया कमजोर
व्यापार राजस्थान सेमिनार शुरू : देशभर के ऑटो मोबाइल डीलर्स हुए शामिल, विशेषज्ञ के साथ हो रहा मंथन
कृषि की पैदावार बढ़ाना और लागत कम करना समय की आवश्यकता : एकीकृत कृषि प्रणाली अपनाएं किसान, शिवराज ने कहा- इंटीग्रेटेड फार्मिंग मॉडल को अपनाने पर 2 लाख की कर सकते है आमदनी
अशोक गहलोत ने किया अखिलेश के बयान का समर्थन : भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- मुखिया दौरों में व्यस्त
राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की 9वीं बैठक : जन विश्वास संशोधन से व्यापार सुगमता को मिलेगा बढ़ावा, छोटे व्यापारियों को राहत
कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला : भू-राजनीतिक परिदृश्य में भारत की रणनीतिक स्थिति पर उठाए सवाल, जयराम बोले- देश ने गंवाया अपने राजनयिक नेतृत्व को साबित करने का अवसर