फर्जी टिकट मामले में रोडवेज के तीन मुख्य प्रबंधक एपीओ, प्रतियोगी परीक्षार्थियों के नाम पर बिना परीक्षा हुए जारी किए टिकट

अवकाश के दिनों में भी टिकट काटे जाने का मामला 

फर्जी टिकट मामले में रोडवेज के तीन मुख्य प्रबंधक एपीओ, प्रतियोगी परीक्षार्थियों के नाम पर बिना परीक्षा हुए जारी किए टिकट
राजस्थान रोडवेज में प्रतियोगी परीक्षार्थियों के नाम पर फर्जी टिकट जारी करने के मामले में तीन मुख्य प्रबंधकों को एपीओ कर दिया गया है। झुंझुनूं और झालावाड़ डिपो में बिना परीक्षा हुए टिकट काटने तथा शून्य किलोमीटर चली बसों के नाम पर करीब 47 हजार रुपए के टिकट जारी करने की अनियमितता सामने आई।

जयपुर। राजस्थान रोडवेज में प्रतियोगी परीक्षार्थियों के नाम पर फर्जी टिकट काटने के मामले में मुख्यालय ने बड़ी कार्रवाई करवाई करते हुए तीन मुख्य प्रबंधकों को एपीओ किया है। इसको लेकर कार्यकारी निदेशक (प्रशासन) चांदमल वर्मा ने आदेश जारी किए है। झुंझुनूं और झालावाड़ डिपो में बिना प्रतियोगी परीक्षा आयोजित हुए ही परीक्षार्थियों के नाम पर टिकट जारी करने की शिकायत मिली थी। इतना ही नहीं, दिवाली और गोवर्धन पूजा के अवकाश के दिनों में भी टिकट काटे जाने का मामला सामने आया। जांच में सामने आया कि कुछ बसें जीरो किलोमीटर चलीं, लेकिन उनके नाम पर करीब 47 हजार रुपए के टिकट काट दिए गए।

शिकायत मिलने के बाद रोडवेज मुख्यालय ने मामले की जांच शुरू करवाई। जांच में अनियमितताओं के आधार पर झुंझुनूं डिपो के मुख्य प्रबंधक गिरिराज स्वामी, झालावाड़ डिपो के मुख्य प्रबंधक पवन सैनी और बूंदी डिपो के मुख्य प्रबंधक घनश्याम को एपीओ कर दिया गया। रोडवेज प्रशासन नेसहायक संभाग प्रबंधक मुंकेश लाम्बा को झुंझुनूं आगार, नंद किशोर मीणा को झालावाड और कनिष्ठ अभियंता महेन्द्र कुमार को बूंदी आगार के मुख्य प्रबंधक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

इंटरनेशनल मार्केट की तेजी का असर : शुद्ध सोना और चांदी हुई महंगी, जानें क्या है भाव   इंटरनेशनल मार्केट की तेजी का असर : शुद्ध सोना और चांदी हुई महंगी, जानें क्या है भाव  
अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी के चलते जयपुर सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के भाव में उछाल आया। शुद्ध सोना 1100 रुपए...
खोरा बिसल पुलिस थाने में पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल की जनसुनवाई जारी, परिवादियों की समस्याओं का मौके पर हो रहा निस्तारण 
फर्जी टिकट मामले में रोडवेज के तीन मुख्य प्रबंधक एपीओ, प्रतियोगी परीक्षार्थियों के नाम पर बिना परीक्षा हुए जारी किए टिकट
जयपुर में 17वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन APM-2026 का आगाज, तीन दिन तक जुटेंगे देश-विदेश के विशेषज्ञ
चंद्र मिशन की तैयारी तेज! इसरो ने किया ऐसे इंजन का सफल परीक्षण, जो बदलेगा अंतरिक्ष की तस्वीर
RUHS प्रबंध मंडल चुनाव में डॉ. धर्मेंद्र वशिष्ठ ने सर्वाधिक मतों से दर्ज की जीत, डॉ. चंदेल भी हुए निर्वाचित
सुरक्षित मातृत्व अभियान : हाई रिस्क गर्भवतियों की सघन जांच, किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन