खोरा बिसल पुलिस थाने में पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल की जनसुनवाई जारी, परिवादियों की समस्याओं का मौके पर हो रहा निस्तारण 

अधिकारियों को परिवेदनाओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के निर्देश 

खोरा बिसल पुलिस थाने में पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल की जनसुनवाई जारी, परिवादियों की समस्याओं का मौके पर हो रहा निस्तारण 
डॉ. रामेश्वर सिंह भी जनसुनवाई में उपस्थित रहकर झोटवाड़ा सर्किल के खोरा बिसल, झोटवाड़ा, करधनी, मुरलीपुरा एवं कालवाड़ थाना क्षेत्रों के परिवादियों की समस्याएं सुन रहे हैं।इस दौरान पुलिस उपायुक्त पश्चिम प्रशांत किरण, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश गुप्ता, आईपीएस अदिति उपाध्याय सहित संबंधित पुलिस अधिकारी मौजूद हैं।

जयपुर। पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल की ओर से खोरा बिसल पुलिस थाने में जनसुनवाई की जा रही है। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे परिवादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए मौके पर ही समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों को परिवेदनाओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर प्रथम डॉ. रामेश्वर सिंह भी जनसुनवाई में उपस्थित रहकर झोटवाड़ा सर्किल के खोरा बिसल, झोटवाड़ा, करधनी, मुरलीपुरा एवं कालवाड़ थाना क्षेत्रों के परिवादियों की समस्याएं सुन रहे हैं।

इस दौरान पुलिस उपायुक्त पश्चिम प्रशांत किरण, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश गुप्ता, आईपीएस अदिति उपाध्याय सहित संबंधित पुलिस अधिकारी मौजूद हैं। सभी अधिकारी परिवादियों की शिकायतों पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने में जुटे हैं। जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं को सीधे सुनना, पुलिस प्रशासन तक उनकी पहुंच आसान बनाना तथा शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।

Post Comment

Comment List

Latest News

इंटरनेशनल मार्केट की तेजी का असर : शुद्ध सोना और चांदी हुई महंगी, जानें क्या है भाव   इंटरनेशनल मार्केट की तेजी का असर : शुद्ध सोना और चांदी हुई महंगी, जानें क्या है भाव  
अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी के चलते जयपुर सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के भाव में उछाल आया। शुद्ध सोना 1100 रुपए...
खोरा बिसल पुलिस थाने में पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल की जनसुनवाई जारी, परिवादियों की समस्याओं का मौके पर हो रहा निस्तारण 
फर्जी टिकट मामले में रोडवेज के तीन मुख्य प्रबंधक एपीओ, प्रतियोगी परीक्षार्थियों के नाम पर बिना परीक्षा हुए जारी किए टिकट
जयपुर में 17वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन APM-2026 का आगाज, तीन दिन तक जुटेंगे देश-विदेश के विशेषज्ञ
चंद्र मिशन की तैयारी तेज! इसरो ने किया ऐसे इंजन का सफल परीक्षण, जो बदलेगा अंतरिक्ष की तस्वीर
RUHS प्रबंध मंडल चुनाव में डॉ. धर्मेंद्र वशिष्ठ ने सर्वाधिक मतों से दर्ज की जीत, डॉ. चंदेल भी हुए निर्वाचित
सुरक्षित मातृत्व अभियान : हाई रिस्क गर्भवतियों की सघन जांच, किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन