गणेश मंदिर में प्रतिमा से चांदी का छत्र और दानपात्र से नगदी चोरी; श्रद्धालुओं में भारी रोष, चोरों को गिरफ्तार करने की मांग

अजमेर में मंदिरों पर चोरों का धावा: श्रद्धालुओं में भारी रोष

गणेश मंदिर में प्रतिमा से चांदी का छत्र और दानपात्र से नगदी चोरी; श्रद्धालुओं में भारी रोष, चोरों को गिरफ्तार करने की मांग

अजमेर में चोरों ने गंज स्थित कार्यसिद्ध विनायक गणेश मंदिर को निशाना बनाकर चांदी का छत्र और दान पात्र से बड़ी नकदी पार कर दी। इससे पहले महादेव मंदिर में भी चोरी हुई थी। साल में एक बार खुलने वाले दान पात्र की चोरी से भंडारा आयोजन पर संकट आ गया है। गंज थाना पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

अजमेर। अजमेर में चोरों के हौसले बुलंद है। चोर इनदिनों मंदिरों को भी अपना निशाना बना रहे हैं। अलखनंदा कॉलोनी स्थित महादेव मंदिर से चांदी के नागराज चोरी करने के बाद अब चोरों ने गंज स्थित कार्यसिद्ध विनायक गणेश मंदिर को भी अपना निशाना बनाया है। चोर गणेश मंदिर में प्रतिमा पर लगे चांदी के छत्र को चोरी कर ले गए। जिससे मंदिर के श्रद्धालुओं में भारी रोष है। 

मंदिर के पुजारी केसरीमल ने बताया कि चोर मंदिर से चांदी का छत्र चोरी करने के साथ ही दान पात्र से नगदी भी चुराकर ले गए। उन्होंने बताया कि दान पात्र वर्ष में सिर्फ एक बार गणेश चतुर्थी के मौके पर ही खोला जाता है। जिससे मंदिर में भंडारे का आयोजन किया जाता है। इसलिए उसमें भी बड़ी राशि होने की संभावना है। फिलहाल गंज थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

BSNL डायरेक्टर का ‘रॉयल’ प्रयागराज दौरा पड़ा भारी, मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जारी किया नोटिस, जानें पूरा मामला BSNL डायरेक्टर का ‘रॉयल’ प्रयागराज दौरा पड़ा भारी, मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जारी किया नोटिस, जानें पूरा मामला
प्रयागराज दौरे के लिए BSNL अधिकारी ने बनाया 'लॉजिस्टिक्स प्लान'। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रद्द किया दौरा। सरकारी संसाधनों...
जवाहरलाल नेहरू हॉस्पिटल में 2 महीने से नहीं मिला वेतन, नाराज ठेका कार्मिकों ने किया प्रदर्शन
'साढ़े 3 करोड़ लोग मरने वाले थे, मैंने रूकवाया भारत-पाक परमाणु युद्ध': अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का फिर वही राग
राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर 16 करोड़ से पेयजल सुविधाओं का विकास, 9,519 केंद्र होंगे लाभान्वित
18 यात्रियों को लेकर 18 महीने बाद फिर चली भारत-बांग्लादेश के बीच मैत्री बस, दोनों देशों के बीच बहाल हुई मैत्री सेवा 
डीवीसीएम माओवादी मल्लेश का बीएसएफ कैंप में आत्मसमर्पण : नक्सलवाद छोड़ मुख्यधारा में शामिल, बीएसएफ अधिकारियों ने बताया- सरकार की पुनर्वास योजना का मिलेगा लाभ
'रूट्स टू विंग्स' थीम पर जयपुर में जुटेगी महिला शक्ति : 27 से 'विमेंस इंटरनेशनल समिट ऑन एंटरप्रेन्योरशिप', स्मृति ईरानी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से करेंगी उद्घाटन