अजमेर में नव संवत्सर 2083 का उल्लास: 18-19 मार्च को धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

नव संवत्सर 2083: अजमेर में भव्य धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव

अजमेर में नव संवत्सर 2083 का उल्लास: 18-19 मार्च को धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

अजमेर में विक्रम संवत 2083 के स्वागत हेतु 18-19 मार्च को भव्य आयोजन होगा। रीजनल कॉलेज चौपाटी पर दीपदान, लोक नृत्य और झांकियों से भारतीय संस्कृति की झलक दिखेगी। निरंजन शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस उत्सव में बच्चों के लिए झूले और नि:शुल्क व्यंजनों की स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

अजमेर। नव संवत्सर समारोह समिति की ओर से नव संवत्सर 2083 के आगमन पर 18 व 19 मार्च को विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। नव संवत्सर समारोह समिति के अध्यक्ष निरंजन शर्मा ने बताया कि नव संवत्सर विक्रम संवत 2083 के अवसर पर शहर में विविध धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस उपलक्ष्य में 18 मार्च को पूर्व संध्या पर रीजनल कॉलेज चौपाटी में सायं 6:30 बजे से कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री परिवार, राष्ट्र सेविका समिति, दुर्गा वाहिनी, महिला मोर्चा सहित विभिन्न संगठनों द्वारा दीपदान से होगी। 

इसके बाद शाम 7 बजे मंचीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें गणेश वंदना, बाल कलाकारों द्वारा हनुमान एवं अन्य धार्मिक प्रसंगों पर आधारित प्रस्तुतियां दी जाएंगी। साथ ही छावा मूवी के दृश्य मंचन का भी आयोजन किया जाएगा। आयोजन में विभिन्न समाजों व संस्थाओं की सहभागिता रहेगी, जिनके माध्यम से झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। कार्यक्रम स्थल पर बच्चों के लिए विशेष आकर्षण के रूप में झूले, ऊंटगाड़ी और घोड़ा गाड़ी की व्यवस्था की गई है। 

इसके अलावा नि:शुल्क स्टॉल पर बच्चों के लिए गुड़िया के बाल, पॉपकॉर्न और आइसक्रीम उपलब्ध कराई जाएगी। खाद्य स्टॉल पर ठंडाई, पकौड़ी, गुलगुले, कचौरी, छोले टिक्की और चाउमीन जैसी व्यंजन भी परोसे जाएंगे। कार्यक्रम में लोक संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी, जिसमें गैर नृत्य, लोक नृत्य और चरी-घूमर नृत्य की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। आगंतुकों का स्वागत शहनाई वादन के साथ किया जाएगा, जबकि समापन आतिशबाजी के साथ होगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कस्तूरबा गांधी की जयंती पर उन्हें महिला सशक्तिकरण की मजबूत नींव और प्रेरणा का प्रतीक...
अशोक गहलोत का भाजपा पर हमला : झांसा देने वालों को माफ नहीं करेगी राजस्थान की जनता, कहा- कांग्रेस की योजनाओं को किया कमजोर
व्यापार राजस्थान सेमिनार शुरू : देशभर के ऑटो मोबाइल डीलर्स हुए शामिल, विशेषज्ञ के साथ हो रहा मंथन
कृषि की पैदावार बढ़ाना और लागत कम करना समय की आवश्यकता : एकीकृत कृषि प्रणाली अपनाएं किसान, शिवराज ने कहा- इंटीग्रेटेड फार्मिंग मॉडल को अपनाने पर 2 लाख की कर सकते है आमदनी
अशोक गहलोत ने किया अखिलेश के बयान का समर्थन : भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- मुखिया दौरों में व्यस्त
राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की 9वीं बैठक : जन विश्वास संशोधन से व्यापार सुगमता को मिलेगा बढ़ावा, छोटे व्यापारियों को राहत
कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला : भू-राजनीतिक परिदृश्य में भारत की रणनीतिक स्थिति पर उठाए सवाल, जयराम बोले- देश ने गंवाया अपने राजनयिक नेतृत्व को साबित करने का अवसर