मोबाइल व नकदी लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, बाइक समेत दो मोबाइल बरामद

बिना नंबर बाइक से वारदात, लूटा गया सामान बरामद

मोबाइल व नकदी लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, बाइक समेत दो मोबाइल बरामद
जयपुर के सुभाष चौक थाना पुलिस ने मोबाइल और नकदी लूटने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से बिना नंबर की बाइक, दो मोबाइल फोन और 8,500 रुपये बरामद किए गए। पुलिस दोनों से अन्य आपराधिक मामलों में पूछताछ कर रही है।

जयपुर। सुभाष चौक थाना पुलिस ने मोबाइल और नकदी छीनने वाले दो बदमाशों को बापर्दा गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर की बाइक, दो मोबाइल फोन और छीने गए 8,500 रुपए बरामद किए हैं।

पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर करन शर्मा (आईपीएस) ने बताया कि  गंगापोल रोड स्थित गोल्डन जिम के पास आरोपियों ने राह चलते पीड़ित मोहम्मद आमिर से मारपीट कर दो मोबाइल और साढ़े आठ रुपए लूट लिए थे।

पुलिस ने  आरोपी आबिद उर्फ भगोना पुत्र मोहम्मद मजीद (उम्र 28), निवासी मोहल्ला डाकोतान, थाना गलतागेट, और मोहम्मद साहिल उर्फ सिघाड़ा पुत्र मोहम्मद कमालुद्दीन (उम्र 27), मूल निवासी बदोही, उत्तरप्रदेश, हाल किरायेदार सुभाष चौक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक से सुनसान सड़कों पर राहगीरों से मोबाइल और नकदी लूटकर फरार हो जाते थे।
पुलिस  दोनों आरोपियों  अन्य वारदातों में  शामिल होने की आशंका पर पूछताछ कर रही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग की कमियों पर गहलोत का हमला, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग की कमियों पर गहलोत का हमला, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में बढ़ते ब्रेस्ट कैंसर पर चिंता जताते हुए हर संभाग में क्षेत्रीय कैंसर संस्थान...
मौलाना कल्बे रुशेद रिजवी का बड़ा बयान, बोले- पीओके भारत का था, है और हमेशा भारत का रहेगा
वेयरहाउस को प्रोत्साहन देने के नियमों में संशोधन, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना-2024 में बदलाव 
संजय राउत ने मोहन भागवत को भेजा न्योता, रामरक्षा अभियान में शामिल होने का किया आग्रह
ट्रम्प का बड़ा आरोप, बोले- चीन ने 2020 अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की
आरजीएचएस में अनियमितताओं पर सरकार का सख्त एक्शन: 3 माह में 51 अस्पताल निलंबित, फर्जी क्लेम और वित्तीय गड़बड़ियों पर कार्रवाई
पीडब्ल्यूवाला ने NEET 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया, छात्रों ने साझा किए सफलता के मंत्र