'हम सुसाइड कर रहे हैं...',मथुरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने दूध में जहर मिलाकर खाया, दंपति सहित तीन बच्चों की मौत

मथुरा में एक परिवार के पांच शव मिलने से सनसनी

'हम सुसाइड कर रहे हैं...',मथुरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने दूध में जहर मिलाकर खाया, दंपति सहित तीन बच्चों की मौत

मथुरा के खप्परपुर गांव में पति-पत्नी व तीन बच्चों के शव मिले। कमरे में दूध के गिलास पाए गए। पुलिस हत्या-आत्महत्या दोनों पहलुओं से जांच कर रही है।

मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के महावन थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक परिवार के पांच सदस्यों के शव कमरे में मिलने सनसनी फैल गयी। पुलिस ने बताया कि खप्परपुर गांव में घर के भीतर पति, पत्नी और उनके तीन मासूम बच्चों के शव बरामद हुए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार, परिवार के सदस्य जब सुबह काफी देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकले, तो पड़ोसियों को संदेह हुआ।

खिड़की या दरवाजे से झांकने पर अंदर का दृश्य देख लोगों के होश उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कमरे का मुआयना किया, तो शवों के पास ही दूध के गिलास पड़े मिले। इससे प्राथमिक तौर पर यह आशंका जताई जा रही है कि मौत का कारण जहरीला पदार्थ हो सकता है, जिसे दूध में मिलाकर दिया गया हो।

पुलिस अभी इस मामले में आत्महत्या और हत्या दोनों ही एंगल से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ जारी है। मौत की असली वजह और समय की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस-डीएमके में सीट शेयरिंग फाइनल: कांग्रेस 28 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, गठबंधन की औपचारिकताएं पूरी  कांग्रेस-डीएमके में सीट शेयरिंग फाइनल: कांग्रेस 28 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, गठबंधन की औपचारिकताएं पूरी 
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए डीएमके और कांग्रेस के बीच सीट-शेयरिंग का फॉर्मूला फाइनल हो गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन...
जेन-Z के विद्रोह से बैलेट तक, नेपाल में आज आम चुनाव: युवा लहर जीतेगी या दिग्गज नेता, नेपाल चुनाव से पहले पूर्व पीएम केपी ओली का बड़ा बयान 
होली पर सफाई का औचक निरीक्षण : रात में फील्ड में पहुंचे निगम आयुक्त, शहर को साफ एवं स्वच्छ बनाने के लिए स्पेशल टीमों का किया गठन
लगातार तीन दिन की बड़ी गिरावट के बाद शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 414 अंक की बढ़त के साथ 79,530 पर खुला
खाड़ी देशों में युद्ध के हालात से फ्लाइट्स संचालन प्रभावित: यात्रियों की चिंता बढ़ी, जानें दिल्ली से जयपुर तक आज कितनी फ्लाइट्स कैंसिल
अमेरिका-इजराइल v/s ईरान: महायुद्ध का 5वां दिन; ईरानी युद्धपोत पर अमेरिकी पनडुब्बी का हमला, सौ लोगों की मौत, कई लोग लापता
योजनाओं का आमजन तक पहुंचे लाभ : विभाग में नवनियुक्त कार्मिकों के प्रशिक्षण पर भी दिया जोर, समित शर्मा ने अधिकारियों को प्रगति बढ़ाने के दिए निर्देश