महिला की गला घोंटकर हत्या: गहने लूट ले गए बदमाश, पुलिस जांच शुरू

अकेली महिला की हत्या से दहशत

महिला की गला घोंटकर हत्या: गहने लूट ले गए बदमाश, पुलिस जांच शुरू

कनेछन कलां में घर में अकेली महिला की गला घोंटकर हत्या कर जेवर लूटे गए। घटना से गांव में दहशत, पुलिस जांच में जुटी।

कनेछन कलां। गांव में घर में अकेली महिला की गला घोंटकर हत्या कर दिए जाने की वारदात से क्षेत्र में दहशत फैल गई। बदमाश हत्या कर महिला के पहने सोने चांदी के गहने भी लूट ले गए। जानकारी के अनुसार कनेछनकलां निवासी बसंती पत्नी मोहनलाल बैरवा उम्र 45 शनिवार रात गांव में  चल रहे रात्रि जागरण में गई थी और करीब एक बजे घर लौटी। इसके बाद बदमाश घर में घुस आए और अकेली होने का फायदा उठाकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और उसके पहने मांदलिया, रामनामी, झुमरियां, नथ सहित अन्य जेवरात लूट लिए। वारदात के बाद शव को तीन कंबलों से ढंककर आरोपी फरार हो गए। 

रविवार देर शाम सास जब गांव स्थित मकान पहुंची तो ताला लगा मिला। चाबी नहीं मिलने पर परिवार की एक लडकी से पूछताछ की गई, जिसके पास चाबी मिली। ताला खोलकर अंदर जाने पर बसंती कंबलों में ढंकी हुई मिली। आवाज देने पर कोई जवाब नहीं मिला। कंबल हटाने पर गले पर निशान पाए गए और जेवरात गायब थे। घटना के बाद परिजनों और समाज के लोगों ने मृतका के आश्रित को सरकारी नौकरी और आर्थिक सहायता देने की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे पोस्टमार्टम नहीं हो सका। सोमवार को डीएसपी शाहपुरा, थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह और तहसीलदार फूलियाकलां ने लोगों से समझाइश कर मामला शांत कराया। इसके बाद मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती में अधिक अंक के बावजूद चयन नहीं : हाईकोर्ट ने मांगा जवाब, याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए आदेश चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती में अधिक अंक के बावजूद चयन नहीं : हाईकोर्ट ने मांगा जवाब, याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए आदेश
हाईकोर्ट ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती में कटऑफ से अधिक अंक होने के बावजूद अभ्यर्थी का चयन नहीं होने पर...
ओमान में भारतीयों ​को नही मिलेगी एंट्री: दूतावास ने जारी की नई वीजा एडवाइजरी, आगमन से पहले करना होगा ये छोटा सा काम नहीं तो बाद में पड़ेगा पछताना
राजस्थान विधानसभा: मांडलगढ़ पशु चिकित्सालय को लेकर राज्य सरकार का पलटवार, जोराराम कुमावत ने कहा-नियमानुसार रिक्त पदों को भरने की होगी कार्यवाही
हिंद महासागर में हमले पर कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का केंद्र पर तीखा हमला, कहा-देश के रणनीतिक और राष्ट्रीय हितों की उपेक्षा कर रही है सरकार, विदेश नीति पर उठाए सवाल
राजस्थान विधानसभा में उठा लाडपुरा में स्मारकों के सरंक्षण का मुद्दा: डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा-चंद्रसेन मठ की छतरियों की मरम्मत की कोई कार्य योजना विचाराधीन नहीं
खान विभाग ने जुटाया 8,888 करोड़ का राजस्व : फील्ड स्तर पर राजस्व संग्रहण की रणनीति की तय, अधिकारियों के साथ की समीक्षा
विधायक जयकृष्ण पटेल ने उठाया ट्राइबल एरिया में भर्ती नही होने का मुद्दा, गजेंद्र खींवसर ने कहा-आगामी 25000 भर्तियों में दी जाएगी ट्राइबल एरिया को प्राथमिकता