कर्ज का बोझ और पारिवारिक कलह बनी काल : पिता ने बेटे को गला रेतकर मारा, फिर खुद ने भी किया सुसाइड

परीक्षा देने ननिहाल से आया था मासूम

एक पिता ने घरेलू कलह और कर्ज के तनाव में आकर अपने 13 वर्षीय बेटे की दरांती से गला काटकर हत्या कर दी और उसके बाद जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। हत्याकांड और आत्महत्या की घटना ने पूरे गांव को स्तब्ध। ग्रुप में राधेश्याम द्वारा पोस्ट किया गया एक वीडियो।

भीलवाड़ा/ बड़लियास। जिले के बड़लियास क्षेत्र के बड़ला गांव में शुक्रवार तड़के एक पिता ने घरेलू कलह और कर्ज के तनाव में आकर अपने 13 वर्षीय बेटे की दरांती से गला काटकर हत्या कर दी और उसके बाद जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। इस हत्याकांड और आत्महत्या की घटना ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है। जानकारी के अनुसार घटना का खुलासा तब हुआ जब मृतक राधेश्याम वैष्णव के भाई भगवान वैष्णव ने शुक्रवार सुबह करीब 4:15 बजे गांव का व्हाट्सएप ग्रुप चेक किया।

ग्रुप में राधेश्याम द्वारा पोस्ट किया गया एक वीडियो था, जिसमें वह अपने और बेटे की मौत की बात कर रहा था। अनहोनी की आशंका में जब परिजन घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। दीवार फांदकर जब वे भीतर घुसे, तो चारपाई पर वंश (13) का खून से लथपथ शव पड़ा था। बाद में अचेतावस्था में राधेश्याम को महात्मा गांधी चिकित्सालय लाया गया। जहां उसने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 

परीक्षा देने ननिहाल से आया था मासूम
मृतकवंश कोटड़ी के एक स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ता था। माता-पिता के बीच अनबन के कारण वह अपनी मां के साथ चित्तौड़गढ़ के गटियावली (ननिहाल) में रह रहा था। उसकी परीक्षाएं नजदीक थीं, इसलिए उसका बड़ा भाई उसे 19 फरवरी को पिता के पास छोड़कर गया था। किसी को अंदाजा नहीं था कि जिस पिता के पास वह पढ़ने आया है, वही उसका काल बन जाएगा।

कर्ज का बोझ और पारिवारिक कलह बनी काल
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि राधेश्याम कर्ज के भारी बोझ तले दबा था। हालांकि परिजनों ने पहले भी उसका कर्ज चुकाया था, लेकिन वह दोबारा कर्ज के जाल में फंस गया। इसके साथ ही पत्नी के साथ चल रहे विवाद ने उसे मानसिक रूप से तोड़ दिया था। घटनास्थल पर साक्ष्य मिले हैं कि राधेश्याम ने पहले साफी से फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहने पर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया।

ससुराल वालों को मिले कड़ी सजा
मृतक राधेश्याम ने मरने से पहले वायरल किये वीडियो में अपनी पत्नी लीला, सास-ससुर, साले और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों को इस कदम के लिए जिम्मेदार ठहराया है। उसने रुंधे गले से कहा-मेरे ससुराल के लोगों ने मुझे बहुत ज्यादा परेशान कर दिया है, इन लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। साथ ही उसने अपने पिता और भाई से उन लोगों का कर्ज उतारने की भी मिन्नत की है जिनसे उसने पैसे उधार लिए थे।  

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित