ईरान-इजरायल युद्ध का असर : एयरपोर्ट से खाड़ी देशों की 4 फ्लाइट्स रद्द, यात्री परेशान

तनाव के चलते उड़ानों के संचालन पर असर पड़ा

ईरान-इजरायल युद्ध का असर : एयरपोर्ट से खाड़ी देशों की 4 फ्लाइट्स रद्द, यात्री परेशान

एयरपोर्ट से खाड़ी देशों के लिए 4 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द। ईरान-इजरायल युद्ध के चलते बढ़े सुरक्षा खतरे के कारण एतिहाद (अबू धाबी), एयर अरबिया (शारजाह), एयर इंडिया एक्सप्रेस और स्पाइसजेट (दुबई) की फ्लाइट्स संचालित नहीं। अचानक रद्द उड़ानों से सैकड़ों यात्री परेशान। घंटों तक एयरपोर्ट पर जानकारी के लिए भटकते दिखे।

जयपुर। ईरान-इजरायल के बीच चल रहे युद्ध का असर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी दिखाई देने लगा है। गुरुवार को जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से खाड़ी देशों के लिए संचालित होने वाली चार फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं। फ्लाइट्स रद्द होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और कई यात्री घंटों तक एयरपोर्ट पर जानकारी लेने के लिए भटकते रहे। एयरलाइंस के अनुसार सुरक्षा कारणों और मध्य-पूर्व क्षेत्र में बढ़े तनाव के चलते उड़ानों के संचालन पर असर पड़ा है। सबसे पहले एतिहाद एयरवेज की जयपुर से अबू धाबी जाने वाली फ्लाइट रद्द रही। यह फ्लाइट रोजाना जयपुर से रात 3:15 बजे रवाना होती है।

इसके अलावा एयर अरबिया की अलसुबह 4:10 बजे जयपुर से शारजाह जाने वाली फ्लाइट भी रद्द कर दी गई। वहीं एयर इंडिया एक्सप्रेस की सुबह 8:45 बजे जयपुर से दुबई जाने वाली फ्लाइट का संचालन भी नहीं हो सका। स्पाइसजेट की जयपुर से दुबई के लिए सुबह 9:40 बजे रवाना होने वाली फ्लाइट भी गुरुवार को रद्द रही। लगातार उड़ानें रद्द होने से दुबई, अबू धाबी और शारजाह जाने वाले यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ी।

Tags: flights

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मल्लिकार्जुन खड़गे का जयंती पर अंबेडकर को नमन : उनके सिद्धांतों के लिए अडिग रहने का आह्वान, बोले- आज उनके द्वारा स्थापित सिद्धांतों को संरक्षित रखने की चुनौती मल्लिकार्जुन खड़गे का जयंती पर अंबेडकर को नमन : उनके सिद्धांतों के लिए अडिग रहने का आह्वान, बोले- आज उनके द्वारा स्थापित सिद्धांतों को संरक्षित रखने की चुनौती
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने डॉ. बी.आर. अंबेडकर की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि संविधान के मूल्यों—स्वतंत्रता,...
अंबेडकर जयंती पर पीसीसी ने प्रदेश भर में किए कार्यक्रम, पुष्पांजलि कार्यक्रम और संगोष्ठी सम्पन्न
राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनावों में देरी, गहलोत बोले- राजस्थान में पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव न होने पर राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को करना चाहिए हस्तक्षेप
संशोधन विधेयक सांसदों को उपलब्ध न कराना लोकतंत्र का मजाक : यह सरकार की मनमानी, जयराम ने कहा- सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाने की विपक्ष की जायज मांग को किया खारिज
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री स्टार्मर ने लेबनान पर इजरायली हमलों को रोकने का किया आह्वान : तत्काल युद्धविराम की मांग, बोले- इजराइल के हमले गलत
अखिलेश यादव ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को अर्पित की श्रद्धांजलि : नोएडा की घटना के लिए राज्य सरकार को ठहराया जिम्मेदार, सत्ता परिर्वतन की मांग
पति को पत्नी के प्रेमी ने दी जान से मारने की धमकी, कहा- तेरा काल हूं, जहां मिलेगा वहीं खत्म