ओवरस्पीड ट्रेलर ने बाइक सवार को रौंदा : युवक की मौके पर ही मौत, चालक फरार

एक्सीडेंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची

ओवरस्पीड ट्रेलर ने बाइक सवार को रौंदा : युवक की मौके पर ही मौत, चालक फरार

करधनी थाना क्षेत्र में दिल्ली-अजमेर एक्सप्रेस हाईवे पर हिट एंड रन हादसे में युवक की मौत। ओवरस्पीड ट्रेलर ने बाइक सवार मनोज (निवासी सातडा, चुरू) को कालवाड़ पुलिया के पास पीछे से टक्कर मार दी और रौंदते हुए फरार हो गया। हादसा रात 12:15 बजे हुआ। एक्सीडेंट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी के आधार पर ट्रेलर चालक की तलाश शुरू की।

जयपुर। करधनी थाना क्षेत्र में दिल्ली-अजमेर एक्सप्रेस हाईवे पर भीषण हिट एंड रन हादसे में एक युवक की मौत हो गई। ओवरस्पीड ट्रेलर ने बाइक सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद वह सड़क पर गिर गया और ट्रेलर ने उसे रौंदते हुए फरार हो गया। मृतक की पहचान चुरू जिले के सातडा निवासी मनोज के रूप में हुई है। वह जयपुर के विश्वकर्मा इलाके के नींदड मोड़ पर रहता था पुलिस के अनुसार मनोज रात करीब 12:15 बजे 200 फीट बाइपास से विश्वकर्मा 14 नंबर की ओर बाइक से घर लौट रहा था।

इसी दौरान कालवाड़ पुलिया के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मनोज बाइक सहित सड़क पर जा गिरा। ट्रेलर उसे रौंदते हुए आगे बढ़ गया और ड्राइवर मौके से फरार हो गया। हादसे में मनोज की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही एक्सीडेंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कॉन्स्टेबल महावीर प्रसाद के अनुसार पुलिस ने हादसे का मामला दर्ज कर लिया है और फरार ट्रेलर तथा उसके ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। जांच में सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को हादसे के संबंध में कोई जानकारी हो, तो तुरंत सूचित करें। यह घटना एक बार फिर हाईवे पर ओवरस्पीडिंग और हिट एंड रन मामलों की गंभीरता को उजागर करती है।

Tags: trailer

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मल्लिकार्जुन खड़गे का जयंती पर अंबेडकर को नमन : उनके सिद्धांतों के लिए अडिग रहने का आह्वान, बोले- आज उनके द्वारा स्थापित सिद्धांतों को संरक्षित रखने की चुनौती मल्लिकार्जुन खड़गे का जयंती पर अंबेडकर को नमन : उनके सिद्धांतों के लिए अडिग रहने का आह्वान, बोले- आज उनके द्वारा स्थापित सिद्धांतों को संरक्षित रखने की चुनौती
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने डॉ. बी.आर. अंबेडकर की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि संविधान के मूल्यों—स्वतंत्रता,...
अंबेडकर जयंती पर पीसीसी ने प्रदेश भर में किए कार्यक्रम, पुष्पांजलि कार्यक्रम और संगोष्ठी सम्पन्न
राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनावों में देरी, गहलोत बोले- राजस्थान में पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव न होने पर राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को करना चाहिए हस्तक्षेप
संशोधन विधेयक सांसदों को उपलब्ध न कराना लोकतंत्र का मजाक : यह सरकार की मनमानी, जयराम ने कहा- सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाने की विपक्ष की जायज मांग को किया खारिज
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री स्टार्मर ने लेबनान पर इजरायली हमलों को रोकने का किया आह्वान : तत्काल युद्धविराम की मांग, बोले- इजराइल के हमले गलत
अखिलेश यादव ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को अर्पित की श्रद्धांजलि : नोएडा की घटना के लिए राज्य सरकार को ठहराया जिम्मेदार, सत्ता परिर्वतन की मांग
पति को पत्नी के प्रेमी ने दी जान से मारने की धमकी, कहा- तेरा काल हूं, जहां मिलेगा वहीं खत्म