विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच गिरावट से उबरे शेयर बाजार, 900 अंक उछला सेंसेक्स, इन कारणों से बाजार में दिखी रिकवरी 

सेंसेक्स 900 अंक उछला, निफ्टी ने फिर पकड़ी रफ्तार

विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच गिरावट से उबरे शेयर बाजार,  900 अंक उछला सेंसेक्स, इन कारणों से बाजार में दिखी रिकवरी 

तीन दिनों की भारी गिरावट के बाद घरेलू शेयर बाजार में शानदार रिकवरी हुई। वैश्विक संकेतों के दम पर सेंसेक्स 80,000 के पार बंद हुआ, जबकि निफ्टी में 1.17% की तेजी दर्ज की गई। अडानी पोर्ट्स और रिलायंस जैसे दिग्गजों में खरीदारी से निवेशकों का उत्साह लौटा। आईटी को छोड़कर ऑटो, बैंकिंग और मेटल समेत सभी सेक्टर हरे निशान में रहे।

मुंबई। विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को तेजी लौट आयी और बीएसई का सेंसेक्स 900 अंक की बढ़त में बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 414 अंक की बढ़त में खुला था और लगभग पूरे दिन 300 से 400 अंक की तेजी में रहा। हालांकि आखिरी घंटे में लिवाली तेज होने से इसका ग्राफ सीधे ऊपर की ओर चढ़ा। अंत में सेंसेक्स 899.71 अंक (1.14 प्रतिशत) उछलकर 80,015.90 अंक पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 285.40 अंक यानी 1.17 फीसदी चढ़कर 24,765.90 अंक पर पहुंच गया। इससे पहले पिछले तीन कारोबारी दिवसों में बाजार में बड़ी गिरावट रही थी। मझौली और छोटी कंपनियों में भी तेजी रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.50 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 1.58 प्रतिशत चढ़ गया।

आईटी को छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों में तेजी रही। टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, तेल एवं गैस, ऑटो, धातु, मीडिया, फार्मा, बैंकिंग, रियलटी, एफएमसीजी और रसायन सेक्टरों के सूचकांक हरे निशान में रहे। सेंसेक्स की कंपनियों में अडानी पोर्ट्स का शेयर साढ़े चार प्रतिशत चढ़ा। एलएंडटी, एनटीपीसी औऱ रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर तीन से चार प्रतिशत के बीच मजबूत हुए।

बीईएल, इंडिगो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावरग्रिड, मारुति सुजुकी और टाटा स्टील के शेयरों में दो से तीन प्रतिशत के बीच तेजी रही। बजाज फाइनेंस, सनफार्मा, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और टाइटन के शेयर एक से दो प्रतिशत के बीच चढ़े। टेक महिंद्रा का शेयर सवा फीसदी टूट गया। एचसीएल टेक्नोलोजीज, हिंदुस्तान यूनीलिवर और आईसीआईसीआई के शेयर भी लाल निशान में रहे।

Read More सुरेश पाटोदिया बने कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के उपाध्यक्ष, उनके अनुभव और नेतृत्व से संगठन को नई दिशा मिलने की उम्मीद

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शर्तों पर समझौता न करने पर नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव बढ़ाने की...
नवीन पटनायक का केंद्र पर हमला : सरकार सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने में रही नाकाम, महिलाओं के मुद्दों पर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाने का लगाया आरोप
जयपुर में नींबू के दाम आसमान पर : थोक ₹90-120, खुदरा ₹200-400 प्रति किलो
राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बने नानूराम यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक
गर्मी में बढ़ी धानी और सिका चना की मांग, कीमतों में उछाल
लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास 
देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण