ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज का दावा: पश्चिम एशिया में सैन्य संसाधनों की तैनाती, ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों की मदद करने के लिए आकस्मिक योजना का हिस्सा

ऑस्ट्रेलिया ने पश्चिम एशिया में तैनात किए सैन्य विमान

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज का दावा: पश्चिम एशिया में सैन्य संसाधनों की तैनाती, ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों की मदद करने के लिए आकस्मिक योजना का हिस्सा
ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथोनी अल्बानीज़ ने पश्चिम एशिया में फंसे 1.15 लाख नागरिकों की सुरक्षा के लिए सैन्य संसाधन तैनात किए हैं। परिवहन और ईंधन भरने वाले विमानों के साथ छह आपातकालीन टीमें भी भेजी गई हैं। यह कदम संघर्ष के बीच फंसे ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों की सुरक्षित और व्यवस्थित स्वदेश वापसी सुनिश्चित करने के लिए 'आकस्मिक योजना' का हिस्सा है।

कैनबरा। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज़ ने पुष्टि की है कि ऑस्ट्रेलिया ने नागरिकों की स्वदेश वापसी में सहायता प्रदान करने के लिए पश्चिम एशिया में सैन्य संसाधनों की तैनाती की है।

पीएम अल्बानीज़ ने संसद में कहा कि सरकार ने इस सप्ताह की शुरुआत में पश्चिम एशिया में सैन्य संसाधन तैनात किये थे जो चल रहे संघर्ष के कारण व्यापक यात्रा व्यवधानों के बीच क्षेत्र में फंसे ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों की मदद करने के लिए आकस्मिक योजना का हिस्सा है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पश्चिम एशिया में तैनात सैन्य संसाधनों में एक परिवहन विमान और एक ईंधन भरने वाला विमान शामिल है।

सरकार ने बुधवार को कहा कि वह नागरिकों को अतिरिक्त कांसुलर सहायता प्रदान करने के लिए विदेश मामलों और व्यापार विभाग से छह आपात प्रतिक्रिया टीमों को पश्चिम एशिया में तैनात कर रही है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया के पश्चिम एशिया क्षेत्र में 1,15,000 नागरिक हैं जिनमें से लगभग 24,000 संयुक्त अरब अमीरात में हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

समाज को नई दिशा देने वाले प्रधानमंत्री के विचार, मदन राठौड़ ने कहा- राजनीतिक जीवन में मर्यादित भाषा की आवश्यकता समाज को नई दिशा देने वाले प्रधानमंत्री के विचार, मदन राठौड़ ने कहा- राजनीतिक जीवन में मर्यादित भाषा की आवश्यकता
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम प्रेरणा, नवाचार और जनभागीदारी का...
ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर में एसआईआर शुरू : बीएलओ घर-घर उपलब्ध करा रहे फॉर्म, मतदाता बीएलओ के पास या ऑनलाइन करा सकते है जमा
ईरान से समझौते के करीब : ट्रंप ने कहा- समझौता नहीं हुआ तो सैन्य कार्रवाई का विकल्प खुला
विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण, भजनलाल ने युवाओं से किया अपने कौशल का विकास करने का आह्वान
सरकार अपनी कमी पहचान, बिजली संकट से राहत दिलाए: जूली
ऑपरेशन इकोनॉमिक फ्यूरी का एक्शन: ईरान पर टूटा दुखों का पहाड़, अमेरिका ने जब्त किए एक करोड़ क्रिप्टोकरेंसी
UP में सूर्या प्रताप हत्याकांड मामले में पुलिस की कार्रवाई : आरोपी मुठभेड़ में ढेर, पुलिस के रोकने पर चलाई गोली