स्पाइसजेट की मुंबई की फ्लाइट देरी से रवाना : एयरपोर्ट पर यात्रियों को करना पड़ा इंतजार, उड़ान में देरी को लेकर यात्रियों ने जताई असुविधा

संचालन कारणों के चलते उड़ान में देरी

स्पाइसजेट की मुंबई की फ्लाइट देरी से रवाना : एयरपोर्ट पर यात्रियों को करना पड़ा इंतजार, उड़ान में देरी को लेकर यात्रियों ने जताई असुविधा

स्पाइसजेट की जयपुर-मुंबई फ्लाइट देरी से रवाना। यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबा इंतजार करना पड़ा। यह उड़ान सामान्यतः दोपहर 12:35 बजे रवाना होती है, लेकिन संचालन कारणों से करीब 2:10 बजे उड़ सकी। देरी के दौरान यात्री जानकारी के लिए एयरलाइन काउंटर पर पहुंचते रहे, जबकि एयरलाइन स्टाफ समय-समय पर अपडेट देता रहा।

जयपुर। स्पाइसजेट की जयपुर से मुंबई जाने वाली फ्लाइट देरी से रवाना हुई। निर्धारित समय पर उड़ान संचालन नहीं होने से यात्रियों को जयपुर एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा और कई यात्री जानकारी के लिए एयरलाइन काउंटर पर पहुंचते रहे। जानकारी के अनुसार स्पाइसजेट की यह फ्लाइट जयपुर से दोपहर 12:35 बजे मुंबई के लिए रवाना होती है, लेकिन संचालन कारणों के चलते उड़ान में देरी हो गई।

एयरलाइन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक अब यह फ्लाइट करीब दोपहर 2:10 बजे जयपुर से मुंबई के लिए रवाना हुई। फ्लाइट लेट होने के कारण यात्रियों को एयरपोर्ट पर अतिरिक्त इंतजार करना पड़ा। एयरलाइन स्टाफ यात्रियों को उड़ान से संबंधित अपडेट देता रहा। वहीं यात्रियों ने उड़ान में देरी को लेकर असुविधा भी जताई।

Tags: Flight

Post Comment

Comment List

Latest News

सवाई मानसिंह चिकित्सालय जयपुर के ट्रॉमा सेंटर  में नर्सिंग कर्मियों ने निलंबन का किया विरोध, प्रदर्शन कर जताई नाराजगी सवाई मानसिंह चिकित्सालय जयपुर के ट्रॉमा सेंटर में नर्सिंग कर्मियों ने निलंबन का किया विरोध, प्रदर्शन कर जताई नाराजगी
जयपुर के एसएमएस अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर अग्निकांड के बाद चार नर्सिंग कर्मियों के निलंबन पर आक्रोश भड़क गया है।...
महिला सप्ताह के तहत उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय में विविध कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता और सकारात्मक जीवनशैली को दिया जा रहा बढ़ावा
बीकानेर में मोबाइल नेटवर्क की खुली पोल: TRAI ने परखी सिग्नल की शक्ति और डेटा स्पीड: शहरों और नेशनल हाईवे पर हुआ 'इंडिपेंडेंट ड्राइव टेस्ट'; जयपुर क्षेत्रीय कार्यालय ने जारी किए जनवरी 2026 के नतीजे
आरटीई प्रवेश 2026: 10 मार्च तक बढ़ी RTE प्रवेश प्रकिया की तिथि, संयुक्त अभिभावक संघ ने किया सरकार के निर्णय का जोरदार स्वागत
स्थानीय निकाय चुनाव में दो बच्चों की शर्त हटाने के लिए विधानसभा में बिल पेश, इस संशोधन से अधिक लोगों को चुनाव में भागीदारी का मिलेगा अवसर
भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम: खामेनेई की मौत पर जताया दुख, विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने 4 दिन बाद शोक पुस्तिका में दर्ज किया संवेदना संदेश
विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच गिरावट से उबरे शेयर बाजार, 900 अंक उछला सेंसेक्स, इन कारणों से बाजार में दिखी रिकवरी