राजस्थान विधानसभा में उठा लाडपुरा में स्मारकों के सरंक्षण का मुद्दा: डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा-चंद्रसेन मठ की छतरियों की मरम्मत की कोई कार्य योजना विचाराधीन नहीं

ऐतिहासिक विरासत: लाड़पुरा के चंद्रसेन शिवमठ के संरक्षण पर विधानसभा में चर्चा

राजस्थान विधानसभा में उठा लाडपुरा में स्मारकों के सरंक्षण का मुद्दा: डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा-चंद्रसेन मठ की छतरियों की मरम्मत की कोई कार्य योजना विचाराधीन नहीं

राजस्थान विधानसभा में विधायक कल्पना देवी ने 11वीं सदी के चंद्रसेन शिवमठ की जर्जर स्थिति का मुद्दा उठाया। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने आश्वासन दिया कि मंदिर के शिखर की दरारों की मरम्मत और कंजर्वेशन का कार्य प्राथमिकता पर कराया जाएगा। बजट उपलब्धता के आधार पर इस ऐतिहासिक स्मारक के जीर्णोद्धार हेतु उचित निर्णय लिया जाएगा।

जयपुर: राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को लाड़पुरा विधानसभा क्षेत्र में ऐतिहासिक स्मारक के संरक्षण का प्रश्न उठा। विधायक कल्पना देवी ने यह सवाल उठाया।
विधायक के प्रश्न पर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने जवाब देते हुए कहा कि चंद्रसेन मठ की छतरियों की मरम्मत की कोई कार्य योजना विचाराधीन नहीं है। बजट उपलब्धता, कार्य प्राथमिकता के आधार पर युक्ति युक्त निर्णय लिया जाएगा।

कल्पना देवी ने पूछा कि चंदेश्वर शिवमठ मंदिर 11वीं सदी में बना मंदिर है इसका संरक्षण बहुत महत्वपूर्ण है। कल्पना देवी ने पूछा कि मंदिर पर कौन-कौन से संरक्षण कार्य और जीर्णोद्धार पहले हुए। दीया कुमारी ने सवाल के जवाब में  2008 में हुए सभा मंडप का जीर्णोद्धार समेत अन्य कार्यों की दी जानकारी दी। कल्पना देवी ने शिखर में आई दरार को लेकर पूछा तो दीया कुमारी ने कहा कि वहां जो कंजर्वेशन का कार्य है उसे हम तुरंत ही करवाएंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
ग्रेट निकोबार परियोजना पर कांग्रेस ने केंद्र को घेरा। जयराम रमेश ने कहा, सरकार विकास के नाम पर आदिवासी चिंताओं...
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत
हरियाणा में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला : कांच का गिलास तोड़कर आंख में मारा, आंख में लगी गंभीर चोट
भाजपा के 47वां स्थापना दिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम : कार्यकर्ता घरों पर लगाएंगे पार्टी का झंडा, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का होगा सम्मान
एसआईआर के नाम पर लोकतंत्र का बनाया मजाक : ममता बनर्जी ने गृहमंत्री को दी खुली चुनौती, कहा- खुद आकर देखें किस तरह लोगों से छीना मतदान का अधिकार
मानसून-2026 के पौधारोपण लक्ष्य पर भजनलाल शर्मा की समीक्षा बैठक : अधिकारयों को दिए विस्तृत कार्ययोजना बनाने के निर्देश, कहा-  हरित क्षेत्र का विस्तार और पर्यावरण संरक्षण सरकार की प्राथमिकता