Rajasthan Police
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... राजस्थान पुलिस की निधि कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत की महिला टीम की कप्तान
Published On
By Jaipur NM
राजस्थान पुलिस की निधि शर्मा ने कबड्डी के मैदान पर अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर अलग पहचान बनाई है। दाएं कोने से रेड करने वाली निधि की खासियत बोनस अंक हासिल करने की क्षमता है। निधि मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर की हैं लेकिन कई साल से जयपुर में राजस्थान पुलिस में सेवाएं दे रही हैं । निर्माणाधीन मकानों को निशाना बनाकर एसी की कॉपर वायर चुराने वाला शख्स गिरफ्तार, आरोपी से करीब 8 किलो कॉपर वायर बरामद
Published On
By Jaipur NM
जयपुर की मुरलीपुरा थाना पुलिस ने निर्माणाधीन मकानों से एसी की कॉपर वायर चोरी करने वाले शातिर आरोपी विकास स्वामी उर्फ पंखुड़ी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 8 किलो चोरी का कॉपर वायर बरामद किया है। आरोपी नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा में तैनात जवान ने खुद को मारी गोली, पंचायतीराज चुनाव की ईवीएम सुरक्षा में था तैनात
Published On
By Jaipur NM
अजमेर के माखूपुरा स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा में तैनात आरएसी जवान नरेंद्र गोदारा ने सोमवार शाम कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के तीनों आरोपी कोटा से गिरफ्तार, मुंबई पुलिस और एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स का संयुक्त ऑपरेशन
Published On
By Jaipur NM
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुंबई पुलिस और एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कोटा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से 3 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े होने की आशंका है। गरवाजी मंदिर के पास क्षत-विक्षत हालत में मिला सूबे सिंह का शव, वन्यजीव के हमले की आशंका; बाघ के पगमार्क नहीं मिले
Published On
By Jaipur NM
राजस्थान के अलवर जिले में गरवाजी मंदिर के पास 50 वर्षीय सूबे सिंह का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों और ग्रामीणों ने वन्यजीव के हमले की आशंका जताते हुए वन विभाग की निगरानी पर सवाल उठाए हैं। हालांकि, वन विभाग ने अभी तक किसी जानवर के हमले की पुष्टि नहीं की है। दीपावली से पहले जयपुर में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 1432 किलो पटाखे और 190 किलो विस्फोटक जब्त
Published On
By Jaipur NM
जयपुर के जयसिंहपुरा खोर क्षेत्र में पुलिस ने दीपावली से पहले बड़ी कार्रवाई करते हुए मैजिक फायर वर्क्स नामक अवैध पटाखा फैक्ट्री और तीन गोदामों को सील कर दिया। मौके से 1432 किलो पटाखे और 190 किलो विस्फोटक सामग्री जब्त की गई। फरार फैक्ट्री संचालक जहीर अहमद की तलाश जारी है। दौसा में डेढ़ करोड़ की स्मैक बरामद: 6 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ऑपरेशन एंटी वेनम के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Published On
By Jaipur NM
राजस्थान पुलिस के 'ऑपरेशन एंटी वेनम' के तहत दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 293.5 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 1.50 करोड़ रुपये है। पुलिस ने मौके से छह तस्करों को गिरफ्तार कर एक स्कॉर्पियो गाड़ी ज़ब्त की, जबकि तीन अन्य आरोपी फरार हैं। नवरात्र पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए 100 नई कालिका यूनिट्स शुरू, पुलिसकर्मियों को हर महीने मिलेगा यात्रा भत्ता
Published On
By Jaipur NM
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नवरात्र पर महिला सुरक्षा को मजबूती देते हुए 100 नई कालिका पेट्रोलिंग यूनिट्स को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने महिला पुलिसकर्मियों को निश्चित यात्रा भत्ता देने का ऐलान किया। सीएम ने बताया कि 2023 की तुलना में 2026 में महिला अत्याचार के मामलों में 48% से अधिक की कमी आई है। जयपुर में अंतरराज्यीय नकबजनी गैंग का पर्दाफाश, मुख्य आरोपी मोमिन समेत दो गिरफ्तार
Published On
By Jaipur NM
जयपुर की जवाहर नगर थाना पुलिस ने सूने मकानों को निशाना बनाने वाली गाजियाबाद की 'डी-200' अंतरराज्यीय नकबजनी गैंग का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने आरोपियों से स्कूटी और ताला तोड़ने के औजार ज़ब्त किए हैं। पटाखा गोदामों में क्षमता से दोगुना स्टॉक, सुरक्षा मानकों की उड़ रही धज्जियां
Published On
By Jaipur NM
जयपुर में पुलिस ने चैनपुरा स्थित मैजिक फार्म हाउस पर छापेमारी कर पटाखों के तीन गोदामों और कारखाने को सील कर दिया। जांच में तय क्षमता से दो गुना अधिक पटाखे और भारी मात्रा में बारूद मिला। पुलिस ने संचालक जहीर अहमद के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आदर्श नगर थाना पुलिस की बड़ी सफलता, शातिर नकबजन गिरफ्तार
Published On
By Jaipur NM
जयपुर की आदर्श नगर थाना पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मकान में नकब लगाकर 15 लाख रुपये चोरी करने वाले आरोपी नावेद उर्फ शाहरुख खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच की मदद से आरोपी से 11.30 लाख रुपये की नकदी बरामद कर ली। ज्वैलरी शोरूम से 30 बैंगल्स चुराकर 49 लाख का लोन लिया, आरोपी गिरफ्तार; सोने की रिकवरी में जुटी पुलिस
Published On
By Jaipur NM
जोधपुर के सरदारपुरा थाना पुलिस ने एक ज्वैलरी शोरूम के कर्मचारी को 30 सोने के बैंगल्स चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी कर्मचारी ने चोरी के सोने से विभिन्न फाइनेंस कंपनियों से लगभग ₹49 लाख का लोन ले लिया था। पुलिस अब सोने की शत-प्रतिशत रिकवरी के लिए कंपनियों से संपर्क कर रही है। 