अजमेर में पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, पोस्ट ऑफिस परिसर में स्थित कार्यालय पर आज दोपहर मिली चेतावनी; कलेक्ट्रेट, दरगाह और कोर्ट के बाद नया अलर्ट

अजमेर में बम की धमकी: पासपोर्ट ऑफिस खाली, जांच जारी

अजमेर में पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, पोस्ट ऑफिस परिसर में स्थित कार्यालय पर आज दोपहर मिली चेतावनी; कलेक्ट्रेट, दरगाह और कोर्ट के बाद नया अलर्ट

अजमेर कलेक्ट्रेट और दरगाह के बाद अब पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की ईमेल धमकी मिली है। जयपुर से मिली सूचना पर सीनियर पोस्ट मास्टर ने तुरंत कार्यालय खाली कराया। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड ने सघन तलाशी ली, हालांकि कोई विस्फोटक नहीं मिला। पुलिस अब इस धमकी भरे ईमेल के स्रोत की जांच कर रही है।

अजमेर। अजमेर में कलेक्ट्रेट, दरगाह और कोर्ट के बाद अब पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी जयपुर ऑफिस में ईमेल के जरिए पहुंची है। जिनकी सूचना पर अजमेर के सीनियर पोस्ट मास्टर के.के. मीणा ने तुरंत ही ऑफिस में बैठे कर्मचारियों को तुरंत बाहर निकाल दिया और ऑफिस को खाली करते ही पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सूचना दी गई। जिस पर जिला पुलिस, सीआईडी, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड टीम भी मौके पर पहुंची। 

जिन्होंने पासपोर्ट ऑफिस के चप्पे-चप्पे को चेक किया। इस दौरान जांच में पुलिस टीम को कोई भी विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई । पुलिस की जांच होने तक पासपोर्ट ऑफिस के सभी कर्मचारी ऑफिस के बाहर खड़े रहे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

रहस्यमयी बीमारी से एक और बालिका ने तोड़ा दम, प्रतापगढ़ सीएमएचओ को हटाया रहस्यमयी बीमारी से एक और बालिका ने तोड़ा दम, प्रतापगढ़ सीएमएचओ को हटाया
अज्ञात बीमारी से आठ मासूमों की मृत्यु के बाद अब प्रतापगढ़ जिले के पारसोला में गत 15 दिन में छह...
भाजपा ने शिवराज सिंह को सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी : बिहार में भाजपा विधायक दल के नेता चयन के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त, नई सरकार के गठन की दिशा में अहम कदम
अशोक गहलोत ने आरजीएचएस सुविधाओं को लेकर भाजपा सरकार को घेरा : संवेदनहीन सरकार में मेडिकल सेवाएं बदहाल, कहा- विधायक भी परेशान
ज्वैलरी शॉप पर चोरों का धावा : दुकान के गेट तोड़कर अंदर घुसे बदमाश, चांदी के गहने और 7 ग्राम सोने के आभूषण ले उड़े बदमाश
मोदी ने टीएमसी पर साधा निशाना : देश में टुकड़े-टुकड़े गैंग ने दी थी सिलीगुड़ी गलियारे को काटने की धमकी, बोले- तृणमूल बंगाल विरोधी और भाजपा है विकास का चालक
महिला विधेयक पर मोदी का सभी दलों को पत्र : दल को परे रखकर एकस्वर में करें पारित, लिखा- विधेयक पर होने वाली चर्चा लोकतंत्र को और सशक्त बनाने का अवसर
हाइटेक हुआ झालाना का इंटरप्रिटेशन सेंटर : एक क्लिक में मिलेगी लेपर्ड्स की पूरी दुनिया की जानकारी, प्रदेश में अपनी तरह का होगा पहला आधुनिक सेंटर