Public Safety
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... भोपाल की 'लेडी सिंघम' का साहस कैमरे में कैद, प्रदर्शनकारियों के सामने बस रोककर कानून-व्यवस्था बचाने का वीडियो हुआ वायरल
Published On
By Jaipur NM
भोपाल में किसान प्रदर्शन के दौरान एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का शांत और साहसिक रवैया चर्चा का विषय बन गया। प्रदर्शनकारियों को रोकने के दौरान उनकी तत्परता का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। अधिकारी ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना और शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करना है। SC ने उठाए पैलेट गन के इस्तेमाल के खिलाफ याचिका पर सवाल, घायल प्रदर्शनकारियों के इलाज का दिया निर्देश
Published On
By Jaipur NM
उच्चतम न्यायालय ने भीड़ नियंत्रण में पैलेट गन के इस्तेमाल पर रोक की मांग वाली याचिका पर प्रारंभिक सुनवाई करते हुए इसे स्पष्ट करने की आवश्यकता बताई। अदालत ने घायल लोगों के उचित इलाज, साक्ष्यों को सुरक्षित रखने और मामले में आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने पर संबंधित पक्षों को निर्देश दिए। खुले चेंबर, टूटी नालियां, खतरनाक सड़कें राहगीरों के लिए बनी मुसीबत का सबब
Published On
By kota
समस्या : बजट या लापरवाही, जनता के जान-माल के काम तो होने ही चाहिए। पश्चिम एशिया संकट के बीच छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा बयान : ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सामान्य, अफवाहों से दूर रहने की अपील
Published On
By Jaipur NM
पश्चिम एशिया संकट के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने ईंधन की निर्बाध आपूर्ति का भरोसा दिया है। अधिकारियों के अनुसार, प्रदेश में LPG, पेट्रोल और डीजल का 100% से अधिक स्टॉक मौजूद है। अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए प्रशासन ने जमाखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं। जयपुर रेंज में एक दिवसीय एरिया डोमिनेशन अभियान : पुलिस अधिकारियों की 382 टीमों ने दी दबिश, 754 अपराधी गिरफ्तार
Published On
By Jaipur NM
जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश के नेतृत्व में चलाए गए 'एरिया डोमिनेशन' अभियान के तहत 1470 पुलिसकर्मियों ने 2195 ठिकानों पर दबिश दी। इस कार्रवाई में 754 वांछित अपराधियों सहित कुल 825 बदमाशों को पकड़ा गया। पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध हथियार, मादक पदार्थ और शराब जब्त कर अपराधियों में खौफ पैदा कर दिया है। ह्यूमिड हीटवेव सेहत के लिए बेहद खतरनाक, कुछ ही घंटों में हो सकता है हीटस्ट्रोक : अध्यन्न
Published On
By Jaipur NM
वैज्ञानिकों ने केरल के तटीय क्षेत्रों में ह्यूमिड हीटवेव (उमस भरी लू) को लेकर अलर्ट जारी किया है। अध्ययन के अनुसार, मानसून के दौरान बारिश रुकने पर गर्मी और नमी का जानलेवा मेल हीटस्ट्रोक का कारण बन सकता है। पसीना न सूखने से शरीर ठंडा नहीं हो पाता, जिससे स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। बांग्लादेश में ख़सरे का हाहाकार: लगातार बढ़ रहे मामलों ने उड़ाई प्रशासन की नींद, सरकार ने शुरू किया आपात टीकाकरण अभियान
Published On
By Jaipur NM
बांग्लादेश के 56 जिलों में खसरा (Measles) महामारी बन चुका है, जिससे अब तक 114 मौतें दर्ज हुई हैं। ढाका और कॉक्स बाजार हॉटस्पॉट बने हुए हैं। सरकार ने स्थिति अनियंत्रित देख आपातकालीन टीकाकरण अभियान शुरू किया है। स्वास्थ्य मंत्री ने 6 महीने से 5 वर्ष तक के बच्चों के लिए टीके को सुरक्षित बताते हुए अफवाहों से बचने की अपील की है। चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर स्कूटी में धमाका, कोई जनहानि नहीं
Published On
By Jaipur NM
चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर बुधवार शाम एक स्कूटी में जोरदार धमाका हुआ। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस, फॉरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ते ने इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अजमेर में पासपोर्ट ऑफिस और पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में कुछ नहीं मिला
Published On
By Jaipur NM
अजमेर के पासपोर्ट और पोस्ट ऑफिस को शुक्रवार को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। 'तमिल मुक्ति संगठन' के नाम से आए इस संदेश में 10 जहरीले बम लगाने का दावा किया गया। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड की गहन जांच के बाद कोई विस्फोटक नहीं मिला, जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली। गजेन्द्र सिंह शेखावत का राहुल गांधी पर निशाना: बोले-अर्थव्यवस्था संबंधी समझ पर ही है प्रश्नचिह्न, पहले अपने गिरेबां में झांक करके देखों फिर कहना...
Published On
By Jaipur NM
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राहुल गांधी को घेरते हुए कहा कि वैश्विक उथल-पुथल के बावजूद भारत में महंगाई दर सबसे कम है। उन्होंने तंज कसा कि डबल डिजिट महंगाई वाले दौर के नेता आज 2% पर सवाल उठा रहे हैं। शेखावत ने मिडिल ईस्ट संकट और डॉलर की मजबूती का हवाला देते हुए कांग्रेस शासन की आर्थिक विफलताओं पर निशाना साधा। चुनाव आयोग ने दिया 2026 के चुनावों में सभी मतदान केंद्रों पर सुविधाओं को बेहतर बनाने का आदेश, उपचुनावों के लिए की चुनाव कार्यक्रम की घोषणा
Published On
By Jaipur NM
चुनाव आयोग ने 2026 के विधानसभा चुनावों के लिए 21 लाख से अधिक मतदान केंद्रों पर न्यूनतम सुविधाएं (AMF) अनिवार्य कर दी हैं। अब हर बूथ पर पीने का पानी, शौचालय, रैंप और मोबाइल जमा करने की सुविधा मिलेगी। मतदाताओं की सहायता के लिए 'वोटर हेल्प बूथ' और सूचना पोस्टर भी लगाए जाएंगे, ताकि मतदान का अनुभव सुरक्षित और सुगम हो सके। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने की खमखोर हत्याकांड की कड़ी निंदा, राज्य सरकार पर बोला हमला
Published On
By Jaipur NM
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने फलोदी के भीखमकोर में हुई दिनदहाड़े हत्या की कड़ी निंदा की है। उन्होंने भाजपा सरकार पर कानून-व्यवस्था ध्वस्त करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मारवाड़ की शांति अपराधियों की गोलियों से भंग हो रही है। गहलोत ने गृह विभाग की निष्क्रियता पर सवाल उठाते हुए हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है। 