मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, हथियार और गोलाबारूद का जखीरा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

मणिपुर में बड़ी सफलता: भारी मात्रा में गोला-बारूद और हथियार बरामद

मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, हथियार और गोलाबारूद का जखीरा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

सुरक्षा बलों ने चुराचांदपुर के ओल्ड गोथोल गांव में सर्च ऑपरेशन चलाकर हथियारों का जखीरा जब्त किया है। बरामद सामान में मोर्टार, पिस्तौल और देसी गोले शामिल हैं। वहीं, इंफाल पश्चिम से एक व्यक्ति को 9mm पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मामले दर्ज कर सघन जांच शुरू कर दी है।

इंफाल। सुरक्षा बलों ने मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में चुराचांदपुर थाना क्षेत्र ओल्ड गोथोल गांव में तलाश अभियान के दौरान हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, सोमवार को बरामद किये गये सामानों में एक देसी सिंगल बैरल पुस्तौल, एक बोल्ट एक्शन पिस्तौल, एक देसी हथगोला, एक .22 पिस्तौल जिसमें टेलिस्कोपिक साइट लगी हुई थी, चार सिंगल बैरल गोला-बारूद, एक मोर्टार और पांच देसी गोले शामिल हैं।

बरामद हथियारों और गोला-बारूद को आगे की जांच और जरूरी कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित थाने को सौंप दिया गया है। उसी दिन एक अलग घटना में, मणिपुर पुलिस ने इंफाल पश्चिम जिले के इंफाल थाना के तहत मोइरंगखोम लोकलाबंग में एक 46 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कहा कि गिरफ्तारी के समय उसके पास से एक नौ एमएस की पिस्तौल ज़ब्त की गई। मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच चल रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ