मणिपुर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, तीन उग्रवादी गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा और चोरी का माल बरामद

मणिपुर में तीन उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार बरामद

मणिपुर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, तीन उग्रवादी गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा और चोरी का माल बरामद

सुरक्षा बलों और मणिपुर पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर इंफाल और थौबल से प्रतिबंधित संगठनों के तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 9mm पिस्टल, कारतूस और चोरी के वाहन बरामद किए गए हैं। क्षेत्र में शांति बहाली हेतु पुलिस और सेना का सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है।

इंफाल। सुरक्षा बलों और मणिपुर पुलिस ने इम्फाल पूर्व, इम्फाल पश्चिम और थौबल जिलों में अलग-अलग अभियानों के दौरान विभिन्न भूमिगत संगठनों के तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। सुरक्षा बलों ने इंफाल पूर्व जिले के लामलाई पुलिस थाने के अंतर्गत फाकनुंग अवांग लेइकाई से एक प्रतिबंधित संगठन के कैडर को गिरफ्तार किया। सुरक्षा बलों ने रविवार को एक अन्य अभियान में थौबल जिले के थौबल पुलिस थाने के याइरिपोक लामखाई इलाके से एक अन्य भूमिगत संगठन के कैडर को पकड़ा। 

कल ही सुरक्षा बलों ने इंफाल पश्चिम जिले के वांगोई पुलिस थाने के प्रतिबंधित संगठन के एक कैडर को उसके घर से गिरफ्तार किया। उसके पास से बरामद सामान में एक 9 एमएम पिस्टल के साथ एक मैगजीन, 9 एमएम गोलियों के चार राउंड और एक मोबाइल फोन के साथ एक सिम कार्ड शामिल है।

मणिपुर पुलिस ने मायांग इंफाल इलाके से एक चोरी का दुपहिया वाहन भी बरामद किया। खबर है कि यह वाहन 11 फरवरी को इंफाल पश्चिम जिले के पटसोई पुलिस थाना इलाके से चोरी किया गया था। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

हाईकोर्ट का नीट पीजी काउंसलिंग पर अहम आदेश : अन्य राज्यों के आरक्षित अभ्यर्थियों को नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सीटें भरने के उद्देश्य से न्यूनतम योग्यता मानकों से नहीं किया जा सकता समझौता हाईकोर्ट का नीट पीजी काउंसलिंग पर अहम आदेश : अन्य राज्यों के आरक्षित अभ्यर्थियों को नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सीटें भरने के उद्देश्य से न्यूनतम योग्यता मानकों से नहीं किया जा सकता समझौता
राजस्थान हाईकोर्ट ने नीट पीजी 2025-26 काउंसलिंग पर अहम फैसला देते हुए कहा कि दूसरे राज्यों के एससी, एसटी और...
छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा : वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर विस्फोट, 11 लोगों की मौत; धमाके से मची अफरा-तफरी
शिक्षक भर्ती में अधिक अंक होने के बावजूद चयन नहीं, हाईकोर्ट ने कहा- अभ्यावेदन तय करें
भीषण गर्मी की चपेट में प्रदेश : बाड़मेर में पारा 41 डिग्री पार, लू के थपेड़ों से आमजन परेशान
ओवरलोड वाहनों से 4 गुना तक होगी शुल्क वसूली : टोल नाकों पर ही होगा वजन मापन, जानें नए नियमों की प्रमुख बातें
पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह