53 साल पुराने मामले में बड़ी कार्रवाई : 30 साल से फरार दो स्थाई वारंटी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 

दोनों आरोपी लंबे समय से अदालत में पेश नहीं हो रहे थे

53 साल पुराने मामले में बड़ी कार्रवाई : 30 साल से फरार दो स्थाई वारंटी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 

पुलिस ने 53 साल पुराने मामले में 30 वर्षों से फरार दो स्थाई वारंटी छोटेलाल और रामगोपाल (दोनों 72) गिरफ्तार। मामला 1973 में Jaipur Spinning Mill में मजदूर यूनियन विवाद और मारपीट से जुड़ा। आरोपियों के खिलाफ 1996 में स्थाई वारंट जारी हुए थे।

जयपुर। पुलिस थाना बनीपार्क पुलिस ने 53 साल पुराने मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 30 साल से फरार चल रहे दो स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी लंबे समय से अदालत में पेश नहीं हो रहे थे, जिसके कारण उनके खिलाफ स्थाई वारंट जारी किए गए थे।

यह कार्रवाई हनुमान प्रसाद मीणा (पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम) के निर्देशन में हुई। विशेष टीम ने लगातार प्रयास करते हुए फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

गिरफ्तार आरोपी :

छोटेलाल (72 वर्ष) निवासी धानुक्कापुरा, थाना नया गांव, जिला भिण्ड (मध्य प्रदेश)
रामगोपाल (72 वर्ष) निवासी धानुक्कापुरा, थाना नया गांव, जिला भिण्ड (मध्य प्रदेश)

Read More हाइटेक हुआ झालाना का इंटरप्रिटेशन सेंटर : एक क्लिक में मिलेगी लेपर्ड्स की पूरी दुनिया की जानकारी, प्रदेश में अपनी तरह का होगा पहला आधुनिक सेंटर

दोनों आरोपी बनीपार्क थाने के स्थाई वारंटी थे और लंबे समय से फरार चल रहे थे।

Read More ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत : सड़क पर बिखरे सफेद पाउडर से भरे कट्टे, यातायात रहा जाम

1973 में हुआ था मजदूर यूनियन विवाद :

Read More गर्भवती महिला के साथ छेड़छाड़ मामले में आज दर्ज होंगे बयान, आरोपी अभी फरार

यह मामला 25 अगस्त 1973 का है। उस समय जयपुर स्पिनिंग मिल में मजदूर यूनियन के चुनाव में विजयी उम्मीदवारों का स्वागत किया जा रहा था। इसी दौरान दूसरे मजदूर यूनियन के करीब 35 नामजद और अन्य लोगों ने लाठियों और बरसों के साथ मौके पर पहुंचकर पथराव और मारपीट शुरू कर दी।

घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। इस संबंध में परिवादी महावीर सिंह हाड़ा, महासचिव लेबर यूनियन संघ (सीटू), निवासी शांति नगर जयपुर की रिपोर्ट पर बनीपार्क थाने में मुकदमा संख्या 293/1973 दर्ज किया गया।

1996 में जारी हुए थे स्थाई वारंट :

पुलिस जांच में 30 लोगों के खिलाफ आरोप प्रमाणित पाए जाने पर उनके खिलाफ अदालत में चालान पेश किया गया था। लेकिन सुनवाई के दौरान बार-बार तलब करने के बावजूद कई आरोपी अदालत में पेश नहीं हुए। इसके बाद वर्ष 1996 में फरार आरोपियों के खिलाफ स्थाई वारंट जारी कर दिए गए थे। अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

लगातार तेजी पर सवार सोना और चांदी फिर नई ऊंचाई पर, जानें क्या है भाव लगातार तेजी पर सवार सोना और चांदी फिर नई ऊंचाई पर, जानें क्या है भाव
शुद्ध सोना 1800 रुपए बढ़कर 1,56,800 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। जेवराती सोना 1600 रुपए तेज होकर 1,46,600 रुपए प्रति...
सीएस वी. श्रीनिवास ने विकसित ग्राम/वार्ड अभियान की प्रगति की समीक्षा, 20 अप्रैल को होगी दूसरी ग्राम-वार्ड सभा
ईरान में मिशन अभी पूरा नहीं हुआ : मोसाद प्रमुख डेविड बार्निया ने कहा-मिशन तभी समाप्त होगा जब ईरान में राजनीतिक शासन बदल जाएगा
कांग्रेस ने परिसीमन को लेकर केंद्र पर बोला हमला : प्रतिनिधित्व वाले आश्वासनों पर उठाया सवाल, जनता को जानबूझकर धोखा देने का लगाया आरोप
विकास के नाम पर खेजड़ी के वृक्षों पर चली आरी : दो गांवों की रोही में 50 से ज्यादा वृक्षों का सफाया, वन प्रेमियों में रोष
कच्चा तेल फिर 95 डॉलर के करीब, जानें दाम बढ़ने के कारण, थोक मुद्रास्फीति मार्च में बढ़कर 3.88 प्रतिशत पर पहुंची
शादी की चौथी सालगिरह पर आलिया-रणबीर का खास सेलिब्रेशन : बर्फीली वादियों से शेयर की तस्वीरें-वीडियो, जानें अभिनेत्री ने क्या कहा