जयपुर में तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग को कुचला, आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार

आरोपी दोस्त की कार लौटाने जा रहा था

जयपुर में तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग को कुचला, आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार
जवाहर नगर थाना पुलिस ने तेज रफ्तार कार से बुजुर्ग को कुचलकर मारने के मामले में आरोपी तेज प्रकाश शर्मा (28) को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोबाइल पर बात करते हुए कार चला रहा था।

जयपुर। जवाहर नगर थाना पुलिस ने तेज रफ्तार कार से बुजुर्ग को कुचलकर मौत के घाट उतारने के मामले में आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दोस्त की कार लौटाने जा रहा था। रास्ता भूलने पर मोबाइल पर बात करते समय कार से नियंत्रण खो बैठा और हादसा हो गया। पुलिस ने कार जब्त कर ली है।
थानाप्रभारी सरला यादव ने बताया कि आरोपी तेज प्रकाश शर्मा (28) रामपुरा पावटा का निवासी है और लालकोठी स्थित ICICI बैंक में लोन डिपार्टमेंट में काम करता है। उसने अपने दोस्त निशांत, जो HDFC बैंक में कार्यरत है, से कार उधार ली थी।

शुक्रवार दोपहर करीब 4:30 बजे वह कार लौटाने जवाहर नगर जा रहा था। इसी दौरान लोकेशन भूलने पर मोबाइल पर बात करते हुए गाड़ी चला रहा था। सिंधी कॉलोनी कच्ची बस्ती में तेज रफ्तार कार बेकाबू हो गई और घर के बाहर कुर्सी पर धूप सेंक रहे मोहनलाल (66) को कुचल दिया। इसके बाद कार सड़क किनारे खड़े ठेले से टकराकर पलट गई।

हादसे के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस कांस्टेबल अशोक और धर्मपाल यादव ने आसपास के CCTV फुटेज खंगालकर कार की पहचान की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Post Comment

Comment List

Latest News

संसद सत्र से पहले अभिषेक बनर्जी का TMC सांसदों को व्हिप, छुट्टी पर रोक संसद सत्र से पहले अभिषेक बनर्जी का TMC सांसदों को व्हिप, छुट्टी पर रोक
तृणमूल कांग्रेस ने संसद सत्र से पहले अपने सांसदों को सख्त व्हिप जारी किया है। राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने...
जयपुर ज्वैलरी शो, 1200 से अधिक बूथ और 650 से ज्यादा एग्जीबिटर्स होंगे शामिल
मोदी की दोटूक : महिलाओं के हक की राह में जो आएगा, उसे हटाएंगे
पुतिन की सेना को नई चुनौती, यूक्रेन ने लेजर से गिराया रूस का जेट ड्रोन
मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में 29 नवंबर को रवि पुष्य पर होगा पंचामृत अभिषेक, 1008 मोदक अर्पित होंगे
पेयजल आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित परियोजनाएं जल्द पूरी करने के निर्देश
फायरिंग अभ्यास के बाद पिस्टल चेक करते समय चली गोली, कांस्टेबल घायल