असर खबर का : सांगोद में सड़क निर्माण से लग रहे जाम पर पुलिस प्रशासन सख्त, भारी वाहनों का रूट डायवर्ट

ट्रक और चौपहिया वाहनों के लिए तय किए वैकल्पिक मार्ग, एंबुलेंस व राहगीरों को मिलेगी राहत

असर खबर का : सांगोद में सड़क निर्माण से लग रहे जाम पर पुलिस प्रशासन सख्त, भारी वाहनों का रूट डायवर्ट
दैनिक नवज्योति ने प्रमुखता से उठाया था मुद्दा, 27 नवंबर से नई यातायात व्यवस्था लागू।

सांगोद। नगर में बपावर रोड और मिनी सचिवालय रोड पर सड़क चौड़ीकरण के तहत चल रहे सीसी  सड़क निर्माण कार्य के चलते आए  दिन लग रहे घंटों के जाम से जल्द  राहत मिलने की उम्मीद है।यातायात के बढ़ते दबाव के कारण एंबुलेंस, स्कूल बसों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को लेकर दैनिक नवज्योति ने 16 नवंबर 2026 के अंक में 'बपावर रोड पर जाम से लोग परेशान' शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर संबंधित विभाग का ध्यान आकर्षित कराया था। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में बदलाव करते हुए भारी वाहनों का रूट डायवर्ट करने के आदेश जारी किए हैं। पेट्रोल पंप के पास यातायात का अधिक दबाव होने से आए दिन वाहन जाम में फंस रहे थे। सड़क निर्माण के चलते अब इस मार्ग पर यातायात पूरी तरह बंद कर दिया गया है। सांगोद डीएसपी के निर्देशानुसार 27 नवंबर से आगामी आदेश तक ट्रक और भारी वाहनों का मार्ग परिवर्तन किया जाएगा।

भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग
कनवास के चमन चौराहे से बपावर और बारां की ओर जाने वाले वाहनों को धुलेट-खानपुर मार्ग से निकाला जाएगा। बपावरकलां में मेगा हाईवे के सांगोद चौराहे से सांगोद और कनवास की ओर आने वाले ट्रक व भारी वाहनों को खानपुर-पनवाड़ की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। वहीं कोटा की ओर जाने वाले वाहनों को बारां की तरफ भेजा जाएगा। कोटा से सांगोद होते हुए बपावर जाने वाले ट्रक और भारी वाहनों को लक्ष्मापुरा से पनवाड़ मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा।

चौपहिया वाहनों के लिए भी बदले रास्ते
सांगोद से बपावर की ओर जाने वाले चौपहिया वाहन बस स्टैंड से रक्सपुरिया होते हुए अथवा गायत्री चौराहे से जोलपा मार्ग से निकलेंगे। वहीं बपावरकलां से सांगोद की तरफ आने वाले चौपहिया वाहनों को बपावर रोड से रक्सपुरिया होते हुए डायवर्ट किया जाएगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

पुतिन की सेना को नई चुनौती, यूक्रेन ने लेजर से गिराया रूस का जेट ड्रोन पुतिन की सेना को नई चुनौती, यूक्रेन ने लेजर से गिराया रूस का जेट ड्रोन
रूस की वायु रक्षा प्रणालियों ने रात भर में मॉस्को क्षेत्र की ओर बढ़ रहे सैकड़ों यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए।...
मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में 29 नवंबर को रवि पुष्य पर होगा पंचामृत अभिषेक, 1008 मोदक अर्पित होंगे
पेयजल आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित परियोजनाएं जल्द पूरी करने के निर्देश
फायरिंग अभ्यास के बाद पिस्टल चेक करते समय चली गोली, कांस्टेबल घायल
असर खबर का : सांगोद में सड़क निर्माण से लग रहे जाम पर पुलिस प्रशासन सख्त, भारी वाहनों का रूट डायवर्ट
पुलिस लाइन में लाखों की हेराफेरी : एएसआई बर्खास्त, 11 बिंदुओं पर जांच के बाद एफआईआर
परिसीमन पर सरकार को घेरने की तैयारी, इंडिया गठबंधन ने बनाया विरोध का प्लान