सुरक्षा के नाम पर लगाया मुख्य मार्ग पर गेट, हादसों को न्यौता

हजारों की जान जोखिम में

सुरक्षा के नाम पर लगाया मुख्य मार्ग पर गेट, हादसों को न्यौता
वैशाली नगर के आम्रपाली सर्किल के पास रेजिडेंसी मार्ग पर सुरक्षा के नाम पर लगाया गया गेट आपातकालीन सेवाओं के लिए खतरा बन सकता है। मार्ग पर अस्पताल, सिनेमा और कई व्यावसायिक इमारतें हैं, जहां रोज हजारों लोग आते हैं। गेट से एंबुलेंस और दमकल की आवाजाही प्रभावित होने की आशंका।

जयपुर। शहर में आवासीय कॉलोनियों और सार्वजनिक रास्तों पर सुरक्षा के नाम पर लगाए जा रहे गेट अब आमजन की सुरक्षा के लिए ही खतरा बनते जा रहे हैं। ऐसा ही मामला वैशाली नगर स्थित आम्रपाली सर्किल के पास रेजिडेंसी मार्ग पर लगाए गए गेट है। इस मार्ग पर अमर जैन हॉस्पिटल, वैभव कॉम्प्लेक्स इनॉक्स सिनेमा, दैनिक नवज्योति टावर सहित कई बहुमंजिला व्यावसायिक और संस्थागत इमारतें हैं, जहां प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन रहता है। जिस गेट को सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर लगाया है, वह किसी बड़े हादसे के समय लोगों की जान बचाने के रास्ते में बाधा बन सकता है।

अमर जैन हॉस्पिटल में मरीजों को लाने ले जाने के लिए एंबुलेंस की आवाजाही बेहद महत्वपूर्ण है। यदि किसी मरीज की हालत गंभीर हो और एंबुलेंस को गेट पर रुकना पड़े तो कीमती समय बर्बाद हो सकता है। इसी तरह इनॉक्स सिनेमा या आसपास की किसी बहुमंजिला इमारत में आगजनी की घटना होने पर दमकल की गाड़ियों को घटनास्थल तक पहुंचने में परेशानी हो सकती है।

उपहार अग्निकांड जैसी त्रासदी से भी नहीं लिया सबक :

दिल्ली के उपहार सिनेमा अग्निकांड की घटना आज भी सार्वजनिक सुरक्षा में लापरवाही का बड़ा उदाहरण है। 13 जून 1997 को हुए इस हादसे में 59 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई थी और 100 से अधिक लोग घायल हुए थे। आपातकालीन निकास और सुरक्षा इंतजामों में खामियां इस त्रासदी की बड़ी वजह बनी थीं। ऐसे हादसों से सबक लेते हुए सार्वजनिक भवनों और व्यस्त मार्गों पर आपातकालीन पहुंच को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

Read More सी के बिरला हॉस्पिटल के डॉ. ललित मोदी ने अमेरिका में प्रस्तुत किए जटिल जॉइंट रिप्लेसमेंट के केस

निगम अधिकारियों की भूमिका पर सवाल :

Read More उत्तरी हवाओं के असर से गिरेगा पारा : सर्दी बढ़ेगी, कई जिलों में दिन और रात दोनों का पारा गिरा

सवाल यह है कि इतने महत्वपूर्ण मार्ग पर गेट लगाने की अनुमति किसने दी?, क्या नगर निगम के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया?,  क्या फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और पुलिस के निर्बाध आवागमन को ध्यान में रखा गया? यदि मार्ग सार्वजनिक है तो किसी समिति या स्थानीय समूह को आमजन की आवाजाही नियंत्रित करने का अधिकार कैसे मिला? नगर निगम और संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे गेट की अनुमति, सड़क की प्रकृति और आपातकालीन पहुंच की व्यवस्था की जांच करें।

Read More परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ने से राजस्थान विश्वविद्यालय में उमड़ी विद्यार्थियों की भीड़, बड़ी संख्या में पहुंचे विद्यार्थी

हादसे के बाद जागेंगे जिम्मेदार :

रेजिडेंसी मार्ग पर हजारों लोगों की आवाजाही को देखते हुए गेट की तत्काल जांच जरूरी है। यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि एंबुलेंस, दमकल और अन्य आपातकालीन वाहनों के लिए रास्ता हर समय खुला रहे। जरूरत पड़ने पर गेट हटाने अथवा ऐसी व्यवस्था करने पर निर्णय लिया जाए, जिससे आमजन का आवागमन बाधित न हो। यदि किसी आगजनी या दुर्घटना के समय गेट के कारण राहत कार्य प्रभावित होता है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी। प्रशासन को किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार करने के बजाय समय रहते कार्रवाई करनी चाहिए।

Post Comment

Comment List

Latest News

आईएएस शिखर अग्रवाल के खिलाफ एसीबी की एफआईआर, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब आईएएस शिखर अग्रवाल के खिलाफ एसीबी की एफआईआर, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब
उदयपुर और अलवर में 40 विला-कॉटेज खरीद मामले में राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से तीन सप्ताह में जवाब मांगा।...
पुष्कर मेला : संस्कृति, धर्म-अध्यात्म और व्यापार का दुर्लभ संयोग
APEC Summit 2026: ट्रंप, पुतिन और शी जिनपिंग के बीच आज होगी त्रिपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर चर्चा संभव
मरुधरा की तकदीर बदलने वाले फैसलों से लेकर सियासी टकराव तक, राजस्थान से रहा इंदिरा गांधी का गहरा नाता
आईपीएल : 10 टीमों ने 1002 करोड़ रुपये किए खर्च; कोहली, रोहित, बुमराह रिटेंशन में सबसे आगे
अखिलेश यादव जी, करा आए बेइज़्ज़ती? गोरखपुर रोड़ शो को लेकर राजभर की अखिलेश को नसीहत, जानें क्या-क्या बोलें
मलेरिया के खिलाफ आधी सदी का संघर्ष, अब उन्मूलन की बारी