19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ

19 मार्च से शक्ति उपासना का महापर्व, पालकी पर आएँगी माँ

19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ

जयपुर में चैत्र नवरात्र का शुभारंभ 19 मार्च से होगा। इस बार माँ दुर्गा का आगमन और प्रस्थान पालकी पर होगा, जो सुख-समृद्धि का प्रतीक है। कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा। 26 मार्च को महाअष्टमी और 27 मार्च को श्रद्धा के साथ रामनवमी मनाई जाएगी।

जयपुर। साधना के प्रतीक चैत्र नवरात्र का शुभारंभ 19 मार्च से होगा। चैत्र मास की शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से प्रारंभ होने वाले इस नौ दिवसीय पर्व में श्रद्धालु मां भगवती की साधना और उपासना में लीन रहेंगे। घरों और मंदिरों में घट स्थापना के साथ शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना प्रारंभ होगी। नवरात्र के प्रथम दिन मां भगवती का आगमन पालकी पर होगा तथा प्रस्थान भी पालकी पर ही होगा, जिसे अत्यंत शुभ माना जाता है। इससे भक्तों के जीवन में सुख, समृद्धि और मंगल की वृद्धि का संकेत मिल रहे हैं।

ज्योतिषाचार्य पं. सुरेन्द्र गौड़ ने बताया कि 19 मार्च को सूर्योदय सुबह 6:06 बजे होगा। अमावस्या तिथि सुबह 6:40 बजे तक रहेगी, जबकि प्रतिपदा तिथि का प्रभाव पूरे दिन रहेगा। इस कारण 19 मार्च को ही नवरात्र व्रत का शुभारंभ और कलश स्थापना का विधान है। उन्होंने बताया कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि में चित्रा नक्षत्र तथा वैधृति योग के अभाव के कारण दोपहर 12:30 बजे तक कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त रहेगा। वहीं नवरात्र के दौरान हवन-पूजन और व्रत की पूर्णाहुति 27 मार्च को दोपहर 12:27 बजे तक की जा सकेगी।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महाअष्टमी का व्रत 26 मार्च को रखा जाएगा, जिसका पारण 27 मार्च को होगा। महानवमी का व्रत 27 मार्च को रहेगा तथा पारण 28 मार्च को प्रात: 10:34 बजे तक किया जा सकेगा। इसी दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव रामनवमी के रूप में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। चैत्र नवरात्र के अवसर पर विभिन्न मंदिरों में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कस्तूरबा गांधी की जयंती पर उन्हें महिला सशक्तिकरण की मजबूत नींव और प्रेरणा का प्रतीक...
अशोक गहलोत का भाजपा पर हमला : झांसा देने वालों को माफ नहीं करेगी राजस्थान की जनता, कहा- कांग्रेस की योजनाओं को किया कमजोर
व्यापार राजस्थान सेमिनार शुरू : देशभर के ऑटो मोबाइल डीलर्स हुए शामिल, विशेषज्ञ के साथ हो रहा मंथन
कृषि की पैदावार बढ़ाना और लागत कम करना समय की आवश्यकता : एकीकृत कृषि प्रणाली अपनाएं किसान, शिवराज ने कहा- इंटीग्रेटेड फार्मिंग मॉडल को अपनाने पर 2 लाख की कर सकते है आमदनी
अशोक गहलोत ने किया अखिलेश के बयान का समर्थन : भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- मुखिया दौरों में व्यस्त
राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की 9वीं बैठक : जन विश्वास संशोधन से व्यापार सुगमता को मिलेगा बढ़ावा, छोटे व्यापारियों को राहत
कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला : भू-राजनीतिक परिदृश्य में भारत की रणनीतिक स्थिति पर उठाए सवाल, जयराम बोले- देश ने गंवाया अपने राजनयिक नेतृत्व को साबित करने का अवसर