तकनीकी कार्य के कारण रेलसेवा मार्ग परिवर्तित : तिरूवनंतपुरम उत्तर-श्रीगंगानगर रेलसेवा 14 मार्च से आलप्पुषा मार्ग से संचालित, जानें किन स्टेशनों पर होगा ठहराव
तिरूवनंतपुरम उत्तर-श्रीगंगानगर रेलसेवा मार्ग परिवर्तित रहेगी
दक्षिण रेलवे के तकनीकी कार्य के कारण तिरूवनंतपुरम मंडल पर 14 मार्च को तिरूवनंतपुरम उत्तर-श्रीगंगानगर रेलसेवा का मार्ग परिवर्तित। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि ट्रेन चेंगन्नूर, तिरूवल्ला और कोट्टयम की जगह आलप्पुषा और एरणाकुलम जं. स्टेशनों पर ठहरेगी।
जयपुर। दक्षिण रेलवे की ओर से तिरूवनंतपुरम मण्डल पर तकनीकी कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित तिरूवनंतपुरम उत्तर-श्रीगंगानगर रेलसेवा मार्ग परिवर्तित रहेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार तिरूवनंतपुरम उत्तर-श्रीगंगानगर रेलसेवा, जो 14 मार्च को परिवर्तित मार्ग आलप्पुषा होकर सचांलित होगी। परिवर्तित मार्ग के कारण यह रेलसेवा चेंगन्नूर, तिरूवल्ला, कोट्टयम के स्थान पर आलप्पुषा, एरणाकुलम जं. स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
Related Posts
Post Comment
Latest News
11 Apr 2026 19:03:24
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कस्तूरबा गांधी की जयंती पर उन्हें महिला सशक्तिकरण की मजबूत नींव और प्रेरणा का प्रतीक...

Comment List