''ऑपरेशन राउंड अप' के तहत केरल पुलिस ने 1,663 लोगों को किया गिरफ्तार, 691 गंभीर अपराधों में शामिल, जबकि 972 अलग-अलग मामलों में फरार

केरल: 'ऑपरेशन राउंड अप' के तहत 1,663 गिरफ्तार

''ऑपरेशन राउंड अप' के तहत केरल पुलिस ने 1,663 लोगों को किया गिरफ्तार, 691 गंभीर अपराधों में शामिल, जबकि 972 अलग-अलग मामलों में फरार

केरल पुलिस ने कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए चलाए गए तीन दिवसीय 'ऑपरेशन राउंड अप' में 1,663 अपराधियों को गिरफ्तार किया। इनमें 691 गंभीर मामलों के आरोपी और 972 फरार अपराधी शामिल हैं।

तिरुवनंतपुरम। केरल पुलिस ने पूरे प्रदेश में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और लोगों की सुरक्षा पक्की करने के लिए शुरू किए गए तीन दिवसीय राज्यव्यापी विशेष अभियान ''ऑपरेशन राउंड अप'' के दौरान 1,663 लोगों को गिरफ्तार किया। हिरासत में लिए गए लोगों में से 691 गंभीर अपराधों में शामिल थे, जबकि 972 अलग-अलग मामलों में फरार थे।  

यह अभियान राज्य पुलिस प्रमुख रावड़ा ए चंद्रशेखर के निर्देश पर चलाया गया था, जिसका उद्देश्य आदतन अपराधियों, गुंडों, गंभीर अपराधों में बार-बार अपराध करने वालों, चोरों और दूसरे वांछित लोगों को पकड़ कर उन्हें कानून के सामने लाना था। यह विशेष अभियान 12 से 14 फरवरी तक अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) कानून एवं व्यवस्था , एच वेंकटेश की देखरेख में चलाया गया था।

इस पहल के तहत, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 126 और 129 के तहत 1,028 लोगों के खिलाफ रोकथाम की कार्रवाई शुरू की गई। केरल एंटी-सोशल एक्टिविटीज (प्रिवेंशन) एक्ट (केएएपीए) के तहत, 20 लोगों को हिरासत में लिया गया, जबकि 30 अन्य के खिलाफ तड़ीपार की कार्रवाई शुरू की गई।

अधिकारियों ने बताया कि इसके अलावा यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई में शराब पीकर गाड़ी चलाने के 1,354 मामले दर्ज किए गए। उन्होंने बताया कि नियम तोडऩे वालों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित या रद्द करने के लिए भी कार्रवाई शुरू की गयी हैं।

Read More निजी बैंकों एवं वित्तीय कंपनियों के दबाव में घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट, निवेशकों को लाखों रूपए दांव पर

Post Comment

Comment List

Latest News

मोती डूँगरी गणेश मंदिर में होगा फागोत्सव : गुलाल-गोटे एवं पुष्पों से खेलेंगे होली, फूलों के मंडप में सजेंगे गणपति मोती डूँगरी गणेश मंदिर में होगा फागोत्सव : गुलाल-गोटे एवं पुष्पों से खेलेंगे होली, फूलों के मंडप में सजेंगे गणपति
गणेश मंदिर में फागोत्सव का आयोजन होगा। गणेश जी बसंत की फाल्गुनी नवीन पोशाक करेंगे धारण। जयपुरी साफा से होगा...
जयपुर पुलिस आयुक्तालय की बड़ी कार्रवाई : 4 ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, एमडी व चरस समेत नकदी और कारें जब्त
खाटूश्याम मेला: यात्रियो की सुविधा के लिए रेवाडी-सीकर-रेवाडी प्रतिदिन रेलसेवा का ढेहर का बालाजी स्टेशन तक विस्तार
'सेवा तीर्थ' में पहली बार बैठा मोदी मंत्रिमंडल: नए कार्यालय को बताया देश के नवनिर्माण की प्रत्यक्ष अभिव्यक्ति, भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का लिया संकल्प
भजनलाल कैबिनेट की बैठक कल : पीएम मोदी के दौरे की तैयारियों की होगी समीक्षा, शिलान्यास कार्यक्रमों की संख्या और उनकी तैयारियों पर होगी चर्चा
देश में होली पर 80 हजार करोड़ के कारोबार का अनुमान : राजस्थान में 5 हजार करोड़ के व्यापार की संभावना, जयपुर में बाजारों में उमड़ी भीड़
जयपुर स्थित गोगाजी महाराज और गौरखनाथ महाराज के मंदिर में शनिवार को होगा फागोत्सव