कोलकाता में 5.0 तीव्रता के भूकंप के झटके, स्पीच दे रहे केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार भी हिले, खाली किए घर-ऑफिस

कोलकाता में भूकंप: 5.0 तीव्रता के झटकों से दहला शहर

कोलकाता में 5.0 तीव्रता के भूकंप के झटके, स्पीच दे रहे केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार भी हिले, खाली किए घर-ऑफिस

कोलकाता में शुक्रवार दोपहर 5.0 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भारत-बांग्लादेश सीमा पर स्थित केंद्र के कारण लोग दहशत में घरों से बाहर निकले। चुनाव सभा को संबोधित कर रहे केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार को भी सुरक्षित स्थान पर भेजा। फिलहाल किसी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं।

पश्विम बंगाल। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में भूकंप के तेज झटके महसूस हुए जिसके बाद लोग अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल पढ़े और सुरक्षित स्थान की और दौड़ने लगे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.0 देखी गई। आईएमडी ने जानकारी देते हुए बताया कि भूकंप स्थानिय समयानुसार दोपहर करीब 1 बजकर 22 मिनट पर आया। भूकंप का केंद्र भारत-बांग्लादेश बॉर्डर के आसपास में था। 

जानकारी के अनुसार, कोलकाता में जब भूकंप के झटके महसूस किए गए तब केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार आने वाले चुनावों को लेकर एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। जैसे ही भूकंप के झटके महसूस किए गए तो उनको वहां सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। फिलहाल, भूकंप से किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान होने की खबर सामने नहीं आई है, लेकिन फिर भी लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

31 मार्च तक बढ़ी उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि, मंत्री गहलोत ने कहा- राज्य सरकार के लिए छात्र हित सर्वोपरि 31 मार्च तक बढ़ी उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि, मंत्री गहलोत ने कहा- राज्य सरकार के लिए छात्र हित सर्वोपरि
राज्य सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2025–26 की उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 31...
ACB Action In Jaipur : जयपुर में भू-अभिलेख निरीक्षक 3,80,000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, आरोपी से पूछताछ जारी
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने की पाकिस्तान-अफगानिस्तान से युद्धविराम की अपील, 133 अफगान तालिबान लड़ाके और पाकिस्तान के 2 जवान शहीद 
केजरीवाल और सिसोदिया को मिली राहत के खिलाफ हाईकोर्ट जाएगी सीबीआई, कोर्ट ने कहा- नेताओं को बिना किसी ठोस सामग्री के बनाया आरोपी
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन : गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की हुई जाच, मिला उपचार
विधानसभा में गतिरोध का समाधान, स्पीकर की सख्त नसीहत- चेयर का अपमान बर्दाश्त नहीं
रंगों के उत्सव के लिए तैयार जयपुर : होली-धुलंडी पर होटल्स ने बनाए खास टूरिस्ट पैकेज, पर्यटकों को मिलेगा राजस्थान की संस्कृति, परंपरा और स्वाद का अनूठा अनुभव